बॉलीवुड रैपर हनी सिंह को नशे की लत थी और बाइपोलर डिसऑर्डर से भी जूझ रहे हैं। इस वजह से उन्होंने कुछ समय के लिए इंडस्ट्री से किनारा कर लिया था। अपने लेटेस्ट इंटरव्य में उन्होंने खुलासा कि या कि शाहरुख खान और अक्षय कुमार ने मुझसे पहले ही कहा था कि नशे की लत उन्हें बर्बाद कर देगी।

 

ABtalks के पॉडकास्ट में हनी सिंह ने अपनी सफलता, अकेलेपन और करियर में हुए डाउनफॉल के बारे में बात की। उन्होंने मना कि 2011 से 2014 में उनका करियर पीक पर था। इस दौरान वह सफलता, पैसे और नशे में चूर रहते थे।

 

यह भी पढ़ें: 'मैंने भगवान से मांगी थी मौत', 7 सालों तक बाइपोलर डिसऑर्डर से जूझते रहे हनी सिंह

शाहरुख ने दी थी चेतावानी

हनी ने कहा, 'मैं खुश नहीं था। मैं 2013 से 2014 तक अपने करियर के पीक पर थे। मैं अपने सेंस में नहीं रहता था। उस समय मेरी विचार धारा बिल्कुल अलग थी। मैं बहुत अलग तरीके से चलता था, बात अलग तरीके से करता था, किसी की इज्जत नहीं करता था। मुझे लगता था कि मैंने सब कर लिया है। मैं खुद को भगवान समझने लगा था। मैंने पैसा बनाया और कम उम्र में सफल हो गया और इसी दौरान ड्रग्स लेने लग गया था। मैं बहुत ही अलग तरह की मानसिक स्थिति में था। मुझे अपना वह वर्जन बिल्कुल पसंद नहीं है।'

 

उन्होंने अपने डाउनफॉल के बारे में बात करते हुए कहा, ' वह मेरी वजह से हुआ और उस मानसिकता के साथ मैंने फैसले लिए। मैं इंडस्ट्री को इसके लिए कसूरवार नहीं मानता हूं। मैंने अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान, सलमान खान, अक्षय कुमार जैसे सुपरस्टार के साथ काम किया है। ये सभी बहुत की सादगी से अपनी जिंदगी जीते हैं। ये लोग मुझे हमेशा कहते थे कि इन चीजों से दूर रहो खासतौर से शाहरुख खान और अक्षय कुमार। शाहरुख खान ने तो कई बार कहा था कि ये चीजें तुम्हें बर्बाद कर देगी, तुम खत्म हो जाओगे।'

 

यह भी पढ़ें: 'मैं पूरी तरह से गंजा हूं', बाइपोलर डिसऑर्डर के कारण हनी का बढ़ा था 105 किलो वजन

 

हनी सिंह ने अब नशा छोड़ दिया है। 2023 में उन्होंने 'कालास्टार' से कम बैक किया था जो 'देसी कलाकार' का सीक्वल है। वह इस समय अपने म्यूजिक टूर में बिजी हैं।