बॉलीवुड सिंगर और रैपर हनी सिंह बाइपोलर डिसऑर्डर की बीमारी से जूझ रहे हैं। इस बीमारी के बारे में उन्होंने खुलकर बात की। हनी ने अपने पॉडकास्ट में बताया कि कब उन्हें पहली बार इस बीमारी के लक्षण के बारे में पता चला और उन्होंने इसके इलाज के दौरान कितना कुछ झेला है?
हनी ने बताया कि एक वक्त ऐसा आ गया था कि उन्होंने भगवान से अपनी मौत मांगी थी। ABtalks को दिए इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि 7 सालों तक बायपोलर बीमारी से लड़ते रहे। उनके डर था कि क्या वह अपनी पुरानी जिंदगी को वापस जी पाएंगे?
यह भी पढ़ें: सिर्फ रणवीर सिंह ही नहीं, इन सितारों ने बीच में ही छोड़ी बड़ी फिल्में
हनी को कब दिखे बाइपोलर डिसऑर्डर के लक्षण?
हनी ने बताया, 'जब उन्होंने ड्रग लेना शुरू किया था, उसके एक साल बाद उन्हें बाइपोलर डिसऑर्डर बीमारी के बारे में पता चला था। उस दौरान बहुत ज्यादा स्मोक करते थे। मुझे नहीं पता था कि ये चीजें मुझे कंट्रोल करने लगेगी। मैं जब शाहरुख खान के साथ वर्ल्ड टूर पर था तब मुझे पहली बार इस बीमारी का लक्षण दिखाई दिए। मुझे एक दम से लोगों और मरने से डरने लगा था। मैं स्टेज पर जाने से बचने लगा था।'
हनी ने भगवान से मांगी थी अपनी मौत
हनी ने आगे बताया, 'मैं पहली किसी भी भगवान में नहीं मानता था लेकिन मेरी मां मानती थी। अब मैं भगवान में मानता हूं। उन्होंने अपनी आध्यात्मिक जर्नी के बारे में बात करते हुए कहा कि एक रात मैंने भगवान से कहा कि मैं आपसे माफी मांगना चाहता हूं। मैंने आपकी इज्जत नहीं की। ना आप पर कभी भरोसा किया। आप जिस भी रूप में है और जो भी आपका नाम है। मैं आपकी इज्जत करूंगा मुझे आपसे बस एक चीज चाहिए। मुझे मौत चाहिए। मेरे अंदर जो भी चल रहा है, मैं उसे संभाल नहीं पा रहा हूं। मैं थक चुका हूं। उस रात मैंने भगवान से मौत मांगी लेकिन मुझे नहीं मिला। मुझे जिंदगी जीने का मकसद मिला।'
यह भी पढ़ें: 'मैं पूरी तरह से गंजा हूं', बाइपोलर डिसऑर्डर के कारण हनी का बढ़ा था 105 किलो वजन
कैसे ठीक हुए हनी सिंह?
हनी ने आगे कहा, 'उसके बाद एक नए डॉक्टर आए, उन्होंने मेरी दवाओं में बदलाव किए और चार हफ्ते के अंदर ठीक हो गया। मैं लोगों से मिलने लगा और धीरे-धीरे जिंदगी को फेस करने लगा। इन दवाओं की वजह से मेरा वजन 105 किलो हो गया और मेरे सारे बाल झड़ गए। अब भी इस बीमारी से पीड़ित हूं लेकिन काम कर रहा हूं।'
