इस हफ्ते बॉक्स ऑफिस पर बॉलीवुड की तीन फिल्में साथ में रिलीज हुई है। इस लिस्ट में रश्मिका और विजय देवरकोंडा की 'रणबाली', राजकुमार राव और वामिका गब्बी की फिल्म 'प्रहार: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ उज्ज्वल निकम', यामी गौतम की 'नई नवेली' का नाम शामिल है। इन तीनों फिल्मों को दर्शकों की मिली जुली प्रतिक्रिया मिली है।
इन फिल्मों के रिलीज से एक दिन पहले रजनीकांत की 'जेलर 2' रिलीज हुई थी। 'जेलर 2' ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है। आइए जानते हैं कि मंडे टेस्ट में तीनों में कौन से फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर सबसे ज्यादा कमाई की है?
यह भी पढ़ें: 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर: आफ्टर डार्क' में लगेगा डर, करण जौहर ने शेयर किया मोशन पोस्टर
मंडे टेस्ट में इन फिल्मों का हुआ बुरा हाल
जेलर 2
रजनीकांत की 'जेलर 2' को दर्शकों और क्रिटिक्स का पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला है। यह फिल्म 15 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म ने ओपनिंग डे पर 59.7 करोड़ की कमाई की थी। फिल्म ने पांचवें दिन यानी सोमवार को 31.40 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है। Sacnilk.Com की रिपोर्ट के मुताबिक तमिल वर्जन में 69.87% ऑक्यूपेंसी रेट था। फिल्म ने कुल मिलाकर 283.75 करोड़ का बिजनेस किया है। वर्ल्डवाइड फिल्म ने 477.75 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है।
रणबाली
विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की फिल्म 'रणबाली' से दर्शकों को काफी उम्मीदें थी। पहले दिन फिल्म ने 9.25 करोड़ का बिजनेस किया था। दूसरे दिन 7.30 और तीसरे दिन 7.50 करोड़ की कमाई की। चौथे दिन 5.40 करोड़ रुपये की कमाई की। सोमवार को फिल्म की कमाई में 29% की गिरावट देखने को मिली। भारत में 29. 45 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है जबकि वर्ल्डवाइड 50 करोड़ का कलेक्शन किया है।
यह भी पढ़ें: 'सूर्या' में मेडिकल सिस्टम के खिलाफ सनी देओल ने खोला मोर्चा, टीजर ने मचाया गदर
प्रहार
प्रहार में राजकुमार राव की ऐक्टिंग कमाल की है लेकिन थिएटर्स में इस फिल्म को दर्शक देने पहुंची। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से पिटती नजर आ रही है। 4 दिनों में फिल्म ने भारत में नेट कलेक्शन 11 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है।
नई नवेली
यामी गौतम की हॉरर कॉमेडी फिल्म नई नवेली को बॉक्स ऑफिस पर ठीक- ठाक रिस्पॉन्स मिला है। यह एक लो बजट फिल्म है जिसे बनाने में 32 से 35 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं। फिल्म ने भारत में नेट कलेक्शन 14. 45 करोड़ रुपये का किया है।
