टीवी अभिनेत्री काम्या पंजाबी किसी पहचान की मोहताज नहीं है। उन्होंने इंडस्ट्री में अपनी मेहनत से नाम बनाया है। अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में उन्होंने अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में खुलकर बात की। उन्होंने बताया कि पहले शादी में उनके साथ घरेलू हिंसा हुई थी। उनकी पहली शादी बिजनेसमैन बंटी नेगी से हुई थी और दोनों की एक बेटी है।
काम्या ने बताया कि सालों तक घरेलू हिंसा सहने के बाद जब उनकी बेटी ने उन्हें लड़ते हुए देखा तो उन्होंने अपने पति को छोड़ने का फैसला किया। सिद्धार्थ कनन से बात करते हुए काम्या ने बताया कि काम के लिए सेट पर जाने से पहले वह अपने चेहर पर लगी चोटों और निशानों को छिपाने के लिए मेकअप करती थीं।
यह भी पढ़ें: 'टॉक्सिक' में यश और कियारा के सीन्स ने मचाई तबाही, कैसे शूट होता है इंटीमेट सीन?
निशान छिपाने के लिए मेकअप लगाती
काम्या ने कहा, 'मैंने घरेलू हिंसा का सामान किया है। एक ऐसा समय था जब निशान छिपाने के लिए मैं मेकअप लगाती थी ताकि किसी को दिखाई न दें। मुझे याद है कि एक बार मैं अवॉर्ड लेने गई थी और मुझे खुद पर शर्म आ रही थी। मैंने सोचा कि मैं यह क्या कर रही हूं? घर पर मेरे साथ मार पीट हो रही थी और फिर मैं बाहर अवॉर्ड लेने जा रही थी। मैं कैसी जिंदगी जी रही थी? मैं किसे साबित करने की कोशिश कर रही हूं। मैंने खुद को बाथरूम में बंद करके घंटों तक और कभी कभी तो पूरी रात रोया है।'
काम्या ने कब छोड़ा घर?
काम्या ने बताया कि मेरे ऐक्स हसबैंड चाहते थे कि वह ऐक्टिंग छोड़ दें। उन्होंने कहा, 'मुझे याद है कि कैसे वह मुझे हर 10 मिनट में कॉल करता था। वह कहां पर है और उन्होंने क्या कपड़े पहने हैं? मेरे जिंदगी का टर्निंग प्वाइंट तब आया जब मेरे बेटी ने हमें झगड़ते हुए देखा और रोने लगी। उसी पल मैंने सोच लिया कि मैं अब इस शादी में नहीं रहूंगी। मैं अपने लिए इस तरह की जिंदगी नहीं चाहती हूं।'
यह भी पढ़ें: 'सब भूल चूक माफ', कंगना ने बाबा रामदेव को बताया अपना 'बड़ा भाई'
उन्होंने आगे कहा, 'उसी वक्त मैंने एक बैग में एक जोड़ी कपड़े पैक किए और निकल गई। मेरे लिए यह बिल्कुल भी मुश्किल नहीं था। मैं एक बार भी नहीं रोई जब मैं उस घर से निकल रही थी। मुझे लगा कि मैं सांस ले रही हूं।' काम्या ने साल 2020 में शलभ डांग से शादी की।
काम्या ने साल 2000 में अपने करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने 'कहने को हमसफर हैं', 'बनेगी अपनी बात', 'रीत', 'पिया का घर', 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी', 'कहानी घर-घर की', 'मर्यादा: लेकिन कब तक' जैसे हिट सीरियल्स में काम किया है।
