बॉलीवुड अभिनेत्री
कंगना रनौत
और योग गुरू बाबा रामदेव की बीच में पिछले कई दिनों से विवाद चल रहा था। उन्होंने कंगना के गटर वाले बयान को लेकर जमकर आलोचना की थी। इसके बाद कंगना ने भी बाबा रामदेव पर पलटवार किया था। आज त्योहार के दिन दोनों ने अपने आपसी गिलशिकवे को भुलाकर नई शुरुआत की है।
राखी के मौके पर बाबा रामदेव ने कंगना के घर पर उनके लिए मिठाई और तोहफे भेजें। उन्होंने खुद मीडिया के सामने इस बात का ऐलान किया और अपने विवाद पर चुप्पी तोड़ी।
यह भी पढ़ें: इंडस्ट्री में हिट हैं भाई बहन की ये जोड़ियां, एक-दूसरे पर लुटाते हैं जमकर प्यार
बाबा रामदेव ने कंगना के लिए भेजी मिठाइयां
रामदेव ने अपने बयान में कहा, 'बहन कंगना रनौत को गिफ्ट और मिठाई हम बाई पोस्ट भेज रहे हैं। किसी भी कारण से देश में नफरत नहीं होनी चाहिए और न ही एक दूसरे के प्रति बैर होना चाहिए। इसलिए हमने बैर का परित्याग कर दिया है।'
उन्होंने आगे कहा, 'पिछले दिनों एक विवाद उठा था कि स्वामी रामदेव और कंगना के बीच में कोई विवाद तो नहीं गया। इस विवाद को संवाद से खत्म करें और आज हम बहन कंगना को फोन भी करेंगे और उनको बोलेंगे कि बहन कंगना रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएं।'
कंगना ने रामदेव को कहा- 'बड़ा भाई'
कंगना भी बाबा रामदेव से मिले मैसेज को पाकर बहुत खुश है। उन्होंने बाबा रामदेव के प्यार को स्वीकार करते हुए उन्हें अपना बड़ा भाई बताया। कंगना ने अपने इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर करते हुए लिखा, 'त्योहार का दिन होता ही सब भूल चूक माफ के लिए है। मेरे भाई बाबा रामदेव जी ने बहुत अच्छा कहा कि विवाद नहीं संवाद होना चाहिए। आज रक्षाबंधन के दिन मैं उनकी मिठाई और बड़े भाई का प्रेम दोनों स्वीकार करती हूं। बहुत धन्यवाद। ईश्वर आपको लंबी आयु दें।'
यह भी पढ़ें: 'अब मुझे विदा करो', अमाल मलिक ने लिया फिल्म म्यूजिक से ब्रेक, जानिए क्यों?
कंगना और रामदेव में हुआ था विवाद
दरअसल रामदेव ने न्यूज चैनल से बातचीत करते हुए कंगना के गटर वाले बयान पर कहा था कि उनकी मानसिक हालत ठीक नहीं है। उनके खिलाफ पार्टी को ऐक्शन लेने की जरूरत है। रामदेव ने उनके बचपन और पढ़ाई लिखाई पर भी सवाल उठाए थे जिससे कंगना काफी नाराज हुई थीं।