logo

मूड

ट्रेंडिंग:

इंडस्ट्री में हिट हैं भाई बहन की ये जोड़ियां, एक-दूसरे पर लुटाते हैं जमकर प्यार

हम आपको बॉलीवुड के उन भाई- बहनों के बारे में जिनकी जोड़ी इंडस्ट्री में हिट रही। इस लिस्ट में रणवीर, रिद्धिमा से लेकर सैफ और सोहा तक का नाम शामिल है।

farhan, Zoya, Saif and Soha

फरहान, जोया अख्तर, सैफ और सोहा, Photo Credit: Social media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

भाई-बहन का एक ऐसा रिश्ता है जिसके बारे में जितनी बात कम हो। दोनों एक-दूसरे से जितना लड़ते हैं उतना प्यार भी करते हैं। आज देश भर में राखी का त्योहार सेलिब्रेट किया जा रहा है। हम आपको उन भाई बहन को जोड़ी के बारे में बता रहे हैं जिन्होंने अपने दम से इंडस्ट्री में अपना नाम बनाया।

 

भाई बहन की इन जोड़ियों ने मुश्किल समय में एक दूसरे की ढाल भी बने। इनकी दमदार बॉन्डिंग दर्शकों को बेहद पसंद है। इस लिस्ट में सारा अली खान, इब्राहिम से लेकर फरहान और जोया अख्तर का नाम शामिल है।

 

यह भी पढ़ें: 'अब मुझे विदा करो', अमाल मलिक ने लिया फिल्म म्यूजिक से ब्रेक, जानिए क्यों?

 

फरहान और जोया अख्तर

 

फरहान और जोया अख्तर ने अपनी मेहनत से इंडस्ट्री में नाम बनाया है। जब दोनों साथ में दिखते हैं तो उनकी बॉन्डिंग फैंस का दिल जीत लेती है। फरहान इंडस्ट्री के टैलेंटेड ऐक्टर और निर्देशक हैं। वहीं जोया अख्तर जानी मानी निर्देशक और प्रोड्यूसर हैं।

 

सारा अली खान और इब्राहिम खान

 

सारा और इब्राहिम की मजेदार बॉन्डिंग दर्शकों का दिल जीत लेती हैं। दोनों अक्सर साथ में मजाक-मस्ती करते हुए नजर आते हैं। सारा और इब्राहिम दोनों फिल्मों में काम कर रहे हैं और अपनी ऐक्टिंग से अपनी पहचान बना रहे हैं।

 

सैफ अली खान और सोहा अली खान

 

सैफ और सोहा दोनों की बॉन्डिंग कमाल की हैं। सैफ कमाल के अभिनेता हैं। वहीं सोहा अभिनेत्री होने के साथ-साथ अपना पोडकास्ट भी चलाती हैं। सैफ और सोहा एक दूसरे के साथ अक्सर मस्ती-मजाक करते नजर आते हैं।

 

अर्जुन कपूर और अंशुला कपूर

 

अर्जुन कपूर अपनी बहनों से बेहद प्यार करते हैं और उनकी ढाल बनकर हमेशा खड़े रहते हैं। एक इंटरव्यू में अंशुला ने बताया था कि कई सालों तक अर्जुन ने उनका खर्च उठाया था। 

 

यह भी पढ़ें: पहले दिन 100 करोड़, दूसरे दिन 36 करोड़ पर सिमटी 'टॉक्सिक'

 

सुहाना खान और आर्यन खान

 

सुहाना खान और आर्यन खान लाइमलाइट में दूर रहते हैं। दोनों एक-दूसरे पर प्यार लुटाने का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं। सुहाना और आर्यन दोनों इंडस्ट्री में अपना नाम बना रहे हैं। आर्यन ने हाल ही में इंडस्ट्री में बतौर निर्देशक डेब्यू किया था।

 

रणबीर कपूर और रिद्धिमा कपूर

 

रणबीर बॉलीवुड के सुपरस्टार हैं। अब उनकी बहन रिद्धिमा ने भी इंडस्ट्री में कदम रखा है। रणबीर और रिद्धिमा की जोड़ी को दर्शक बेहद पसंद करते हैं।


और पढ़ें