logo

मूड

ट्रेंडिंग:

'अब मुझे विदा करो', अमाल मलिक ने लिया फिल्म म्यूजिक से ब्रेक, जानिए क्यों?

अमाल मलिक ने 'आवारापन 2' में कमाल का काम किया है। उनका गाना 'ये आवारापन' काफी पॉपुलर हुआ था। उन्होंने एक दम से म्यूजिक से एक साल का ब्रेक ले लिया है।

Amaal Mallik

अमाल मलिक, Photo Credit: Social media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

म्यूजिक कंपोजर और सिंगर अमाल मलिक ने सोशल मीडिया पर चौंकाने वाला खुलासा किया है। उन्होंने फिल्म म्यूजिक से एक साल का ब्रेक ले लिया है। उनके इस ऐलान ने फैंस को चौंका दिया है। 'आवारापन 2' में उनका गाना 'ये आवारापन' रिलीज हुआ था जो लोगों को खूब पसंद आया था।

 

इस फिल्म के म्यूजिक कंपोजर अमाल मलिक हैं। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही। इस फिल्म में इमरान हाशमी, शबाना आजमी और दिशा पाटनी मुख्य भूमिका में हैं। 

 

यह भी पढ़ें: पहले दिन 100 करोड़, दूसरे दिन 36 करोड़ पर सिमटी 'टॉक्सिक'

अमाल ने म्यूजिक से लिया ब्रेक?

अमाल ने अपने एक्स अकाउंट पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, 'मैं बिल्कुल ठीक हूं और इस बारे में वहीं करूंगा जो मेरे लिए सबसे अच्छा है और जो मेरे दिल और सेहत के लिए जरूरी है। मुझे अपने मन, शरीर, आत्मा और पूरी तरह से ठीक होने के लिए एक ब्रेक की जरूरत है। मुझे जल्द ठीक होना है और आप सभी के लिए ढेर सुरों के साथ वापसी करनी है।'

 

उन्होंने आगे लिखा, 'अगले साल तक कोई फिल्म संगीत नहीं, पुराने नहीं रिलीज हुए गाने जल्द ही जाएंगे अगर फिल्म रिलीज हो जाती है क्योंकि वे अच्छे इरादे वाले छोटी बजट की फिल्में हैं और ऐसे लोगों को आसानी से स्क्रीन नहीं मिलती है इसलिए यह फिल्में कब रिलीज होंगी? 

 

 

अमाल ने लोगों से की परेशान न करने की अपील

अमाल ने आगे लिखा, 'आप सभी लोगों से अपील है कि मुझे परेशान न करें। जैसे ही मुझे पता चलेगा मैं अपडेट करूंगा। म्यूजिक से सिनेमा तक का सफर मुझे बहुत दूर ले  आया है, अब म्यूजिक की तरफ वापस चलने लगा हूं। अब मुझे विदा करो। मैं जल्द वापस आऊंगा। फिलहाल के इतना ही।'

 

यह भी पढ़ें: रक्षाबंधन आते ही याद आता है ‘फूलों का तारों का’, गाने की कहानी है राखी से अलग

अमाल का फिल्मी करियर

अमाल ने अपने करियर की शुरुआत साल 2014 में फिल्म जय हो से की थी। उनके करियर को पहचान फिल्म राय के गाने सूरज डूबा है मिली थी। इसके बाद उन्होंने हीरो, एयरलिफ्ट, कपूर एंड सन्स, एमएस धोनी द अनटोल्ड स्टोरी, कबीर सिंह और वेदा जैसी फिल्मों के लिए म्यूजिक कंपोज किया। अमाल ने कुछ पावरफुल लोगों पर आरोप लगाते हुए कहा था कि उन्हें पिछले कुछ सालों में 5 दर्जन प्रोजेक्ट्स से हटा दिया गया। अमाल ने अपने फैंस से माफी मांगते हुए कहा था कि उन्हें फिल्में नहीं मिलती हैं तो भी वह सिर्फ इंडी म्यूजिक करके खुश हैं।


और पढ़ें