logo

मूड

ट्रेंडिंग:

पहले दिन 100 करोड़, दूसरे दिन 36 करोड़ पर सिमटी 'टॉक्सिक'

यश की गैंगस्टर ऐक्शन ड्रामा फिल्म 'टॉक्सिक' रिलीज हो गई है। इस फिल्म को दर्शकों का कुछ खास रिस्पॉन्स नहीं मिला है। आइए जानते हैं फिल्म ने कितने करोड़ की कमाई की है?

tara and yash

तारा सुतारिया और यश, Photo Credit: Yash Insta handle

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

यश की 'टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन अप्स' को भले ही दर्शकों का नेगेटिव रिव्यू मिला हो लेकिन फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ओपनिंग डे पर जबरदस्त कमाई की है। फिल्म ने भारत में पहले ही दिन 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया।

 

'केजीएफ चैप्टर 2' के बाद यश की यह दूसरी फिल्म है जिसने ओपनिंग डे पर 100 करोड़ का बिजनेस किया है। फिल्म को नेगेटिव रिव्यू मिलने की वजह से दूसरे दिन के कलेक्शन में गिरावट आने की उम्मीद पहले से ही थी।

 

यह भी पढ़ें: रक्षाबंधन आते ही याद आता है ‘फूलों का तारों का’, गाने की कहानी है राखी से अलग

दूसरे दिन फिल्म की कमाई में आई गिरावट

Sacnilk. Com की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ने दूसरे दिन 36 करोड़ रुपये की कमाई की। जबकि फिल्म ने पहले दिन 101.10 करोड़ की शानदार ओपनिंग की थी। हालांकि वीकेंड और रक्षाबंधन की छुट्टी का फिल्म को फायदा मिल सकता है जिससे फिल्म देखने वालों की संख्या में बढ़ोतरी हो सकती है। इसके अलावा शनिवार और रविवार की कमाई पर भी सबकी नजर रहेगी क्योंकि लॉन्ग वीकेंड होने से फिल्म रफ्तार पकड़ सकती है।

' धुरंधर 2' से हो रही थी 'टॉक्सिक' की तुलना

पहले 'टॉक्सिक' की तुलना आदित्य धर की 'धुरंधर 2' से हो रही थी। दोनों फिल्मों के बीच में क्लैश होने वाला था लेकिन 'टॉक्सिक' के मेकर्स ने रिलीज डेट को टाल दिया था। 'धुरंधर' ने दूसरे दिन 32 करोड़ की कमाई की थी। जबकि 'धुरंधर 2' ने दूसरे दिन 80. 72 करोड़ का बिजनेस किया था। 'धुरंधर 2' ने दो दिन में 226 करोड़ का बिजनेस किया था और अब कमाई के मामले में टॉक्सिक से आगे निकल गई है। जबकि टॉक्सिक ने वर्ल्डवाइड 190. 75 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है।

 

यह भी पढ़ें: 'अमिताभ को कहां से लाए, कौन देखेगा इसे...', KBC मेकर्स ने बताया कैसे आया था शो

 

'टॉक्सिक' से यश ने बड़े पर्दे पर 4 साल बाद वापसी की है। इस फिल्म में उनका डबल रोल है। उनके साथ इस फिल्म में कियारा आडवाणी, नयनतारा, हुमा कुरैशी, तारा सुतारिया, रुक्मिणी वसंत मुख्य भूमिका में हैं। इस फिल्म का निर्देशन गीतू मोहनदास ने किया है।


और पढ़ें