logo

मूड

ट्रेंडिंग:

'टॉक्सिक' में यश और कियारा के सीन्स ने मचाई तबाही, कैसे शूट होता है इंटीमेट सीन?

'टॉक्सिक' में यश और कियारा के इंटीमेट सीन ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया। इस वजह से फिल्म को लेकर काफी विवाद भी हुआ था।

yash and kiara Advani

यश और कियारा आडवाणी, Photo Credit: Social media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

साउथ सुपरस्टार यश की फिल्म 'टॉक्सिक' रिलीज हो गई है। इस फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स का नेगेटिव रिस्पॉन्स मिला है। इस फिल्म में सबसे ज्यादा चर्चा यश और कियारा के इंटीमेट सीन्स की हो रही है। सोशल मीडिया पर फिल्म के ये सीन्स जमकर वायरल हो रहे हैं। 

 

फिल्म में इतने बोल्ड सीन्स देने की वजह से कियारा को काफी ट्रोल भी किया था। इंटीमेट सीन्स की वजह से इस फिल्म को लोगों ने सॉफ्ट पोर्न का टैग दिया गया। ऐसे में मन में सवाल उठता है कि इंटीमेट सीन्स को शूट कैसे किया जाता है। क्या कलाकार सच में एक-दूसरे को किस करते हैं या फिर यह सब सिर्फ कैमरे के एंग्ल का खेल है। आइए जानते हैं।

 

यह भी पढ़ें: 'सब भूल चूक माफ', कंगना ने बाबा रामदेव को बताया अपना 'बड़ा भाई'

इंटीमेट सीन को कैसे किया जाता है शूट?

पहले से तय होता है एंगल- इस तरह के इंटीमेट सीन्स को शूट करने से पहले ही डायरेक्टर और कलाकार तय करते हैं कि कौन सा मूवमेंट होगा, कितना टच करना और कैमरा का एंगल क्या होगा ताकि वे चीजें दिखे जो स्टोरी के लिए जरूरी है। इसके अलावा चेहरे, हाथ और कंधे के क्लोज अप शॉर्ट्स को अलग-अलग लिया जाता है और एडिट करके बनाया जाता है। सीन को शूट करते समय रीटेक नहीं होता है।

 

बॉडी डबल का होता इस्तेमाल- कई सीन्स में बॉडी डबल का इस्तेमाल किया जाता है। कलाकारों को स्किन कलर के कपड़े दिए जाते हैं ताकि शूटिंग के दौरान अनावश्यक एक्सपोजर न हो।

 

इंटीमेसी कोऑर्डिनेटर- आजकल इंटीमे सीन्स को फिल्मान से पहले स्टार्स को कंफर्टेबल किया जाता है। उसके बाद उनके कंसेंट के साथ सीन को सही तकनीक से फिल्माया जाता है। 

 

यह भी पढ़ें: इंडस्ट्री में हिट हैं भाई बहन की ये जोड़ियां, एक-दूसरे पर लुटाते हैं जमकर प्यार

इंटीमेट सीन को लेकर यश ने क्या कहा था?

'आप की अदालत' में यश ने कहा था कि कभी कभी फिल्म के लिए आपको कंफर्ट जोन से बाहर निकलना होता है। यह सीन जरूरी थे क्योंकि वह स्टोरी के महत्वपूर्ण हिस्से थे। मेरे लिए भी इन सीन्स को करना आसान नहीं था। जब उनसे पूछा गया कि आपकी पत्नी का क्या रिएक्शन था? इस पर उन्होंने कहा था कि यह तो सच है कि वह इससे खुश होगी लेकिन वह यह जानती है कि मैं ऐक्टर हूं और अपना काम कर रहा हूं क्योंकि उसे मुझ पर भरोसा है।


और पढ़ें