कपिल शर्मा और नीतू कपूर की फिल्म 'दादी की शादी' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। इस फिल्म से नीतू कपूर की बेटी रिद्धिमा बॉलीवुड में डेब्यू कर रही हैं। खास बात यह है कि इस फिल्म में रिद्धिमा ने नीतू की बेटी के किरदार में हैं। वहीं कपिल शर्मा दामाद बनना चाहते हैं। फिल्म का ट्रेलर काफी मजेदार है। इस फिल्म को लेकर काफी बज बना हुआ था।

 

मेकर्स ने हाल ही में फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया है। इस फिल्म में रिद्धिमा की बेटी समारा की भी झलक देखने को मिली है। यह एक फैमिली एंटरटेनर फिल्म है जो सिनेमाघरों में 8 मई को रिलीज होगी। फिल्म के ट्रेलर पर आलिया भट्ट ने अपना रिएक्शन दिया है।

 

यह भी पढ़ें: कृष्णा अभिषेक ने मामी सुनीता के पैर में गिरकर माफी मांगी, कश्मीरा हुईं इमोशनल

फैमिली एंटरटेनमेंट है फिल्म

ट्रेलर की शुरुआत टोनी (कपिल शर्मा) के साथ होती है जिसके लिए परिवार पिछले 3 साल से लड़की ढूंढ रहा है। टोनी की शादी सादिया खातिब से होने वाली होती है तभी सबको पता चलता है कि दादी खुद शादी करने वाली है। टोनी के दादा कहते हैं अगर लड़की की दादी ने इस उम्र में शादी की तो यह रिश्ता टूटा जाएगा। 

 

पूरा परिवार दादी को शादी नहीं करने की सलाह देता है। दादी अपने होने वाले पति विष्णु रेड्डी से सबको मिलाती हैं और फिर रिद्धिमा कपूर की एंट्री होती है। इसमें खूब सारा ड्रामा देखने को मिलता है। विष्णु रेड्डी के बारे में पता करते हुए टोनी को पता चलता है कि दादी किसी बड़ी मुसीबत में है। अब यह मुसीबत क्या है इसके लिए आपको फिल्म देखनी होगी?

 

 

यह भी पढ़ें: सूरज बड़जात्या को मिला 'नया प्रेम', इस दिन रिलीज होगी 'ये प्रेम मोल लिया'

लोगों को कैसा लगा ट्रेलर?

फिल्म के ट्रेलर को दर्शकों की मिली जुली प्रतिक्रिया मिल रही है। कुछ लोगों का कहना है कि यह एक फैमिली एंटरटेनमेंट फिल्म होगी। वहीं, कुछ लोगों ने इसे बोरिंग बताया है। इससे पहले कपिल की फिल्म 'किस किस को प्यार करूं 2' रिलीज हुई थी जो बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से पिट गई थी।