करण जौहर 'कॉफी विद करण' के आखिरा सीजन के साथ वापस आ गए हैं। शो के पहले गेस्ट सलमान खान और करिश्मा कपूर बनीं। शो पर दोनों ने अपने पुराने दिनों को याद किया। सलमान और करिश्मा ने साथ में फिल्म 'दुल्हन हम ले जाएंगे' में काम किया था। बातचीत के दौरान करिश्मा ने बताया कि फिल्म के सेट पर उनकी अक्सर सलमान से बहस हो जाती थी।

 

उन्होंने खुलासा किया सलमान ने एक बार उनके कपड़ों की वजह से शूटिंग करने से ही मना कर दिया था। करिश्मा ने बताया कि सलमान को मीठा बहुत पसंद है। शूटिंग के दौरान दोनों नाश्ते में साथ बैठकर चॉकलेट खाते थे। हमारे बीच झगड़े भी बहुत होते थे। 

 

यह भी पढ़ें: आमिर खान के भांजे इमरान को भारत छोड़ने का नोटिस मिला, आंदोलन में थे शामिल

सलमान ने करिश्मा संग शूट करने से क्यों किया था मना?

करिश्मा ने आगे कहा, 'मैं 'दुल्हन हम ले जाएंगे' में अपने खास आउटफिट को लेकर बहुत एक्साइटेड थी। मुझे लगा कि मैं बहुत कमाल लगूंगी लेकिन सलमान ने कहा कि तुमने ये क्या पहना रखा है। इस कपड़े में मैं तुम्हारे साथ शूट नहीं करूंगा। इसके बाद मैंने डेविड धवन से शिकायत की और कहा कि सलमान मुझे ये कपड़े नहीं पहनने दे रहा है। इस पर करण ने करिश्मा से पूछा कि क्या सलमान को इसलिए दिक्कत थी कि आप बहुत सेक्सी लग रही थीं?  

 

करिश्मा ने कहा, 'हां, क्योंकि ड्रेस बहुत ज्यादा रिविलिंग थी।' इस पर सलमान ने कहा, 'ड्रेस बहुत ज्यादा छोटी थी। मैं हर टेक के बाद उनसे कहता रहता था कि ड्रेस को थोड़ा नीचे कर लें। वह पूरी तरह से पारदर्शी थी।' करिश्मा ने माना कि सलमान उनके लिए बहुत प्रोटेक्टिव थे। वह मुझसे कहते थे, 'जाओ और बदलो। मुझे ये कपड़े पसंद नहीं आए। हमारी इस बात पर बहुत झगड़ा होता था।'

 

 

यह भी पढ़ें: 'हिंदूफोबिक है बॉलीवुड', एकता कपूर को क्यों याद आया हिंदुत्व?

बॉक्स ऑफिस पर हिट थी 'दुल्हन हम ले जाएंगे'

'दुल्हन हम ले जाएंगे' साल 2000 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में सलमान और करिश्मा लीड रोल में थे। इस फिल्म के निर्देशक डेविड धवन है। यह उस समय की सुपरहिट फिल्म थी। इसमें परेश रावल, ओम पुरी और अनुपम खेर महत्वपूर्ण भूमिका में थे। सलमान और करिश्मा ने साथ में 11 फिल्मों में काम किया है। दोनों की सभी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी। दोनों की जोड़ी को दर्शक बेहद पसंद करते थे।