बॉलीवुड अभिनेत्री नुसरत भरूचा ने आरसीबी (RCB) की जीत के बाद अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो शेयर किया था। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इस वीडियो के बैक ग्राउंड में आ रही आवाजों पर लोग तरह तरह के रिएक्शन देने लगे थे। अब इस पूरे विवाद पर नुसरत ने अपने रिएक्शन दिया है।

 

नुसरत ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर फिर से वही वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, 'मैं फिर से वीडियो पोस्ट कर रही हूं क्योंकि मैं जानना चाहती हूं कि मेरे पप्पी की आवाजों से क्या दिक्कत है और इतना क्यों बवाल मचा हुआ है। कुछ लोगों ने हद पार कर दी है।' 

 

यह भी पढ़ें: 'हम रिश्ते को आगे ले जाना चाहते हैं', गौरी स्प्रैट से तीसरी शादी करेंगे आमिर खान

नुसरत भरूचा ने बताया वीडियो के पीछे का सच

उन्होंने आगे लिखा, 'एक पप्पी के रोने की आवाज ने इतना बवाल मचा दिया फिर किसी ने मेरी और से फर्जी  स्पष्टीकरण भी शेयर किया। सच यह है कि मैं अपनी एक दोस्त के साथ मैच देख रही थी और वहां एक पप्पी पीछे रो रहा था जिसकी आवाज आ रही थी। यह वीडियो मेरे उसी दोस्त ने बनाया है।'

 

 

नुसरत ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी में कई पोस्ट शेयर किए हैं। एक पोस्ट में उन्होंने बताया कि यह वही घर है जहां मैं उस दिन मैच देख रही थी। यह मेरा छोटा पप्पी है। यह उसी रात का कुछ देर के बाद का वीडियो है। मुझे डर था कि शायद कुछ हो गया होगा इसलिए मुझे यह वीडियो डिलीट करने की सलाह दी गई और मैंने कर दिया। आप लोग अपने बेबुनियाद विचारों पर काबू रखें। मोबाइल मिलने के मतलब यह नहीं है कि उत्पीड़न का अधिकार मिल जाता है। गलत मतलब न निकालें और आंख बंद करके किसी भी बात पर भरोसा न करें। सोच-समझकर जिम्मेदारी से काम लें।

 

यह भी पढ़ें: साउथ में जोरशोर से हुई इन हिरोइनों की एंट्री, फिर लगा फ्लॉप का ठप्पा

 

वहीं, नुसरत के वर्क फ्रंट की बात करें तो वह मनोज बाजपेयी के साथ फिल्म 'घुसखोर पंडत' में नजर आएंगी। इस फिल्म के टाइटल को लेकर काफी विवाद हुआ था।