98वें अकादमी अवॉर्ड्स 2026 यानी ऑस्कर अवॉर्ड्स का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। यह मनोरंजन जगत का सबसे अवॉर्ड है। इस बार ऑस्कर अवरॉर्ड 15 मार्च को डॉल्बी थिएटर में होने जा रहे हैं। इस अवॉर्ड फंक्शन में हॉलीवुड के तमाम बड़े सितारे एक छत के नीचे नजर आएंगे।
इस बार के ऑस्कर में भारत की कोई फिल्म शामिल नहीं हुई है। ऑस्कर में इस बार 'वन बैटल आफ्टर अनदार' और 'सिनर्स' को सबसे ज्यादा नॉमिनेशन मिले हैं। इन दोनों फिल्मों में कड़ी टक्कर देखने को मिलने वाली है। आइए जानते हैं भारत में आप कब और कहां ऑस्कर अवॉर्ड देख सकते हैं?
यह भी पढ़ें: 'अगली बार माथे पर गोली मारेंगे', बादशाह को लॉरेंस गैंग की तरफ से मिली धमकी
भारत में कहां देख सकेंगे ऑस्कर अवॉर्ड?
भारत में ऑस्कर का सीधा प्रसारण 16 मार्च 2026 को सुबह 4.30 बजे से देख सकते हैं और रेड कार्पेट का कवरेज सुबह 3.30 बजे के आसपास शुरू होगा। जो लोग लाइव प्रसारण नहीं देख पाएंगे वे जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं। टीवी पर इस कार्यक्रम का आयोजन स्टार मूवीज, स्टार मूवीज सेलेक्ट और कलर्स इन्फिनिटी पर किया जाएगा। कोनन ओ ब्रयान अकादमी इस कार्यक्रम की मेजबानी करेंगे। ऑस्कर में प्रियंका चोपड़ा भी बतौर होस्ट शामिल होंगी।
ऑस्कर 2026 के होस्ट
पॉल मेस्कल (हैमनेट)
चेज इनफिनिटी (वन बैटल आफ्टर अनदर)
निकोल किडमैन
प्रियंका चोपड़ा जोनस
ऐनी हैथवे
क्रिस इवांस
एड्रियान ब्रोडी
माइकी मैडिसन
किरन कल्किन
जोई सल्डाना
यह भी पढ़ें: 18 साल बाद भी अनिल कपूर को Slumdog Millionarie के लिए क्यों मिल रहे हैं पैसे?
2026 में सबसे ज्यादा किसे नॉमिनेशन मिले?
ऑस्कर की दौड़ में कई फिल्में शामिल हैं। इस बार ऑस्कर में 'वन बैटल आफ्टर अनदार' और 'सिनर्स' को सबसे ज्यादा नॉमिनेशन मिले हैं। 'वन बैटल आफ्टर अनदर' को 13 नॉमिनेशन मिले और दूसरा रयान कूगलर की फिल्म 'सिनर्स' को 16 नॉमिनेशन मिले हैं। कौन सी फिल्म को अवॉर्ड मिलेगा? यह देखना दिलचस्प होगा।
