सिंगर और रैपर बादशाह एक बार फिर चर्चा में हैं। उन्हें जान से मारने की धमकी मिली है। यह धमकी लॉरेंस बिश्नोई गैंग की तरफ से मिली है। साथ ही सोशल मीडिया पर एक पोस्ट भी वायरल हो रहा है। यह पोस्ट रंदीप मलिक अनिल पंडित के अकाउंट से शेयर हुआ है जिसमें दावा किया गया है कि वह बिश्नोई गैंग से है।
पोस्ट में लिखा गया है, 'जय महाकाल, जय श्रीराम, राम-राम सभी भाइयों को। आज असंध रोड पानीपत नें वेस्टर्न यूनियन (हवाला कारोबार) से जुड़े गैरी और शैंकी के ऑफिस पर जो फायरिंग हुई है। हमने करवाई है। मैं रंदीप मलिक इसकी जिम्मेदारी लेता हूं। यह लोग हवाला के जरिए पैसे विदेश भेजकर देश की अर्थव्यवस्था को नुकसान पहुंचा रहे थे। हमने कई बार फोन करके चेतावनी दी थी लेकिन इन्हें समझ नहीं आया। यह तो सिर्फ ट्रेलर था। अभी पिक्चर तो बाकी है।'
यह भी पढ़ें: 18 साल बाद भी अनिल कपूर को Slumdog Millionarie के लिए क्यों मिल रहे हैं पैसे?
बादशाह को मिली जान से मारने की धमकी
पोस्ट में आगे लिखा गया है, ' सिंगर बादशाह ने हरियाणा के कल्चर को खराब करने की कोशिश की है। इससे पहले 2024 में हमने एक ट्रेलर दिखाया था आपके क्लब में। इस बार हम आपको माथे पर गोली मारेंगे।' ऐसा माना जा रहा है कि बादशाह को यह धमकी उनके हाल ही में रिलीज हुए टटीरी की वजह से मिली है।
'टटीरी' गाने में दावा किया जा रहा है कि इस गाने में महिलाओं के लिए गलत शब्द का इस्तेमाल किया गया है। बादशाह के खिलाफ हरियाणा में एफआईआर भी दर्ज हुई थी। हालांकि इस गाने को तभी यूट्यब से हटा दिया गया था।
यह भी पढ़ें: 'गोलमाल 5' में अजय के साथ अक्षय मचाएंगे धमाल, शर्मन जोशी की हुई वापसी
बादशाह ने मांगी थी माफी
विवाद बढ़ने के बाद बादशाह ने सोशल मीडिया पर माफी भी मांगी थी। उन्होंने कहा था कि वह इस बात से बेहद दुखी है। उनके वजह से हरियाणा के लोगों को ठेस पहुंची है। हरियाणा का बेटा समझकर माफ कर दें। वहीं, पुलिस इस धमकी भरे पोस्ट को लेकर जांच कर रही है। वह चेक कर रहे हैं कि क्या यह पोस्ट लॉरेंस बिश्नोई गैंग की तरफ से भेजा गया है। अभी तक इस मामले में बादशाह की तरफ से कोई बयान सामने नहीं आया है।