प्रभास की फिल्म 'फौजी' एक पीरियड ड्रामा मूवी है जिसका टीजर रिलीज कर दिया गया है। मेकर्स ने प्रभास के जन्मदिन पर फिल्म से उनका फर्स्ट लुक जारी किया था और अगले ही दिन टीजर सामने आया है। उन्हें एक निडर सैनिक के रूप में दिखाया है जो ब्रिटिश शासन के खिलाफ लड़ता है। फिल्म के टीजर ने दर्शकों की एक्साइटमेंट को बढ़ा दिया है। साथ ही मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट भी अनाउंस कर दी है।

 

'फौजी' के टीजर की शुरुआत बर्लिन में एडोल्फ हिटलर और नेताजी सुभाष चंद्र बोस के बीच हुई बातचीत से होती है। इस दौरान सुभाष चंद्र बोस ब्रिटिश अत्याचारों का जिक्र करते हैं और उसके बाद विद्रोही सैनिक को दिखाया गया है जिसके नाम से ब्रिटिश शासक भी डरते हैं। फिल्म का टीजर 2 मिनट 31 सेकंड का है। फिल्म की कहानी आजादी के पहले दौर पर आधारित है।

 

यह भी पढ़ें: Fantasy Bra में ऐसा क्या खास है जो 475 करोड़ में बिकी? समझिए पूरी बात

'फौजी' में ऐक्शन अवतार में नजर आए प्रभास

टीजर में दिखाया जाता है कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस बर्लिन जाकर एडोल्फ हिटलर से ब्रिटिस सरकार को हराने के लिए मदद मांगते हैं। एडोल्फ हिटलर इस लड़ाई में शामिल होने से मना कर देता है। वह कहता है कि ब्रिटिश सरकार भारतीयों पर 2 सदियों से राज कर रही है। यह एक हारी हुई लड़ाई है। सुभाष चंद्र बोस जवाब में कहते हैं, 'आप भारत के बारे में कुछ नहीं जानते हैं मिस्टर हिटलर। मैं भारत को अंग्रेजों से आजाद करवा कर ही रहूंगा। आप मेरी मदद करें या न करें।'

 

हिटलर ने फिर आगे कहा, 'ख्वाबों से जंग नहीं जीती जाती है।' फिर सुभाष चंद्र बोस ने कहा, 'ख्वाबों से नहीं अकल से। आप जानते हैं कि जापान ने ब्रिटेन को हराकर उसका पर कब्जा किया था। आप उस जीत की असली वजह नहीं जानते हैं। एक इंडियन, ब्रिटिश सरकार के इंटेलिजेंस को तहस नहस कर दिया। सिर्फ एक आदमी ने ऐसा कर दिखाया। मेरे उस एक आदमी ने अटूट कोड बनाया है जो भगवत गीता पर आधारित है। आज तक उस आदमी का असली नाम किसी को नहीं पता लेकिन ब्रिटिशर्स उसे फौजी कहते हैं।'

 

यह भी पढ़ें: 'पूरी तरह से टूट गई थी', सुभाष घई और महिमा चौधरी के इश्क पर बोलीं स्मिता जयकर

 

 

अभी वह कोलकाता में मेरे वतन की हिफाजत कर रहा है। इसके बाद प्रभास की धमाकेदार एंट्री होती है। उन्होंने कहा, 'अबे ओ फिरंगी मैं तेरा खून और आजादी भी लूंगा।' यह फिल्म 19 मार्च 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। सोशल मीडिया पर 'फौजी' के टीजर को दर्शकों को पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला है। कुछ लोग टीजर का मजाक भी उड़ा रहे हैं। लोगों ने प्रभास की डायलॉग डिलीवरी का भी मजाक उड़ाया है।