सोशल मीडिया पर राघव चड्ढा सुर्खियां बटोर रहे हैं क्योंकि प्रियंका चोपड़ा ने उनके इंस्टाग्राम पोस्ट पर कमेंट करके सपोर्ट किया है। आम आदमी पार्टी ने हाल ही में राघव चड्ढा को राज्यसभा में पार्टी के उपनेता पद से हटा दिया है। पार्टी ने पद से हटाने की वजह यह बताई है कि राघव चड्ढा राष्ट्रीय हित के मुद्दों को उठाने के बजाए अनावश्यक मुद्दे उठा रहे हैं, जिसके बाद राघव चड्ढा ने अपने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया और बताया कि उन्होंने संसद में कौन-कौन से मुद्दे उठाए हैं। इस वीडियो के कमेंट के जरिए प्रियंका चोपड़ा ने उनका हौसला बढ़ाया है। प्रियंका ने कमेंट बॉक्स में ताली बजाने वाली इमोजी पोस्ट की।
राघव चड्ढा की पत्नी परिणीति चोपड़ा, प्रियंका चोपड़ा की चचेरी बहन हैं। प्रियंका चोपड़ा से पहले परिणीति चोपड़ा ने भी पोस्ट के जरिए उनका हौसला बढ़ाया था। अब सवाल उठता है कि राघव के इंस्टाग्राम वीडियो में ऐसा क्या था, जिसकी तारीफ और सपोर्ट प्रियंका चोपड़ा ने किया है।
यह भी पढ़ें: 'धुरंधर 2' से पहले कैसे थी राकेश बेदी की जिंदगी?
राघव चड्ढा का इंस्टाग्राम वीडियो
वीडियो में राघव चड्ढा के संसद में उठाए गए मुद्दों को दिखाया गया है। संसद में राघव चड्ढा ने फोन रिचार्ज, डिलीवरी ब्वॉयज की समस्या जैसे मुद्दों को उठाया है। उन मुद्दों के बारे में इस वीडियो में बताया गया है।
इस वीडियो को शेयर करके कहीं न कहीं आम आदमी पार्टी को यह संदेश दिया गया है कि उन्होंने अब तक कई अहम मुद्दे संसद में उठाए हैं, तो उन्हें पद से हटाने की वजह वाजिब नहीं है। इसी वीडियो के कमेंट सेक्शन में प्रियंका चोपड़ा ने कमेंट किया है, जो इस बात का संकेत देता है कि वह राघव चड्ढा का हौसला बढ़ा रही हैं। प्रियंका चोपड़ा के अलावा अन्य सेलिब्रिटीज ने भी राघव के इस रील पर कमेंट किया है।
यह भी पढ़ें: हर दिन हो रही बंपर कमाई, 'धुरंधर 2' ने अभी तक कितने करोड़ जुटा लिए?
प्रियंका के अलावा किसने किया राघव को सपोर्ट
राघव चड्ढा के रील पर प्रियंका चोपड़ा के अलावा पंजाब की एक्ट्रेस सोनम बाजवा ने भी कमेंट किया है। कमेंट में उन्होंने ताली वाली इमोजी शेयर की है। इनके अलावा देश के कई हजार लोगों ने भी राघव चड्ढा की रील पर कमेंट किया है।
