नितेश तिवारी की 'रामायण' का नया ट्रेलर रिलीज हो गया है। फिल्म के नए ट्रेलर ने दर्शकों की एक्साइटमेंट को बढ़ा दिया है। इसके पहले ट्रेलर को मेकर्स ने छोटा रखा था जिसकी वजह से लोगों को विजुअल्स में शिकायत थी। रणबीर कपूर के लुक की भी जमकर आलोचना हुई थी लेकिन नए ट्रेलर ने दर्शकों की सभी आशंकाओं को दूर कर दिया है।

 

'रामायण' के नए ट्रेलर में राम से ज्यादा रावण के कैरेक्टर को दिखाया गया है। राम और रावण के बीच हुए युद्ध की झलक देखने को मिलती है। आइए जानते हैं नए ट्रेलर में क्या कुछ खास देखने को मिला है?

 

यह भी पढ़ें: 'धैर्य की परीक्षा है Ranabaali', विजय-रश्मिका की केमिस्ट्री पर क्या बोले लोग?

'रामायण' के नए ट्रेलर ने जीता दिल

'रामायण' के ट्रेलर की शुरुआत में एक विशाल बर्फ की पहाड़ी दिखाई जाती है जहां पर देवताओं का वास है। सृष्टि में शक्ति का संतुलन दिखाया जाता है लेकिन ब्रह्मा के वरदान ने एक असुर को इतना शक्तिशाली बना दिया कि मानवता विनाश के कगार पर आ गई। रावण के अत्यचारों से मानवजाति परेशान थी। उसके वध के लिए भगवान विष्णु भगवान राम के रूप में जन्म लेते हैं। राम रावण की सोने की लंका को ढूंढने के प्रण लेते हैं। ट्रेलर के सिर्फ विजुअल्स ही नहीं बैकग्राउंड म्यूजिक भी कमाल का है।

 

 

यह भी पढ़ें: महाराष्ट्र साइबर सेल ने खारिज की हनी सिंह की याचिका, आज ही होना होगा पेश

'रामायण' कब होगी रिलीज?

रावण की पत्नी का मंदोदरी का रोल काजल अग्रवाल ने निभाया है। वहीं बहन शूर्पणखा के रोल में रकुलप्रीत और बहनोई विद्युतजिह्व विवेक ओबेरॉय बने हैं। पंचाते फेम फैजल मलिक कुंभकर्ण के रोल में हैं। जबकि भगवान राम का रोल रणबीर कपूर, माता सीता साई पल्लवी और लक्ष्मण रवि दूबे बने हैं। यह फिल्म 5 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म को दो भांगों में रिलीज किया जाएगा। फिल्म का दूसरा भाग अगले साल दिवाली पर रिलीज होगा।