नितेश तिवारी की 'रामायण: पार्ट 1' की चर्चा हर तरफ हो रही है। फिल्म के कमाल के विजुल इफेक्ट्स ने दर्शकों का दिल जीत लिया है। सिनेमैटोग्राफर पंकज कुमर ने 'हैदर', 'तुम्बाड' जैसी फिल्म में काम किया है। अब 'रामायण' में उनके काम की तारीफ हो रही है। इस फिल्म को उन्होंने महेश लिमये के साथ मिलकर शूट किया है।
पंकज पिछले तीन साल से इस फिल्म पर काम कर रहे हैं। अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में पंकज ने 'रामायण पार्ट 2' से जुड़ी बातों का जिक्र किया है। यह फिल्म 2028 में दिवाली पर रिलीज होगी। पहले मेकर्स इस फिल्म को अगले साल दिवाली पर रिलीज करने वाले थे।
यह भी पढ़ें: एनिमेशन मूवी Wildwood को बनाने में लगे थे 16 साल, क्या है खास?
60% से ज्यादा 'रामायण पार्ट 2' की हुई शूटिंग
द हॉलीवुड रिपोर्टर इंडिया से बात करते हुए पंकज ने खुलासा कि रामायण के सीक्वल का आधे से ज्यादा हिस्सा शूट हो गया है। उन्होंने कहा, 'हमने 60% से ज्यादा फिल्म शूट कर ली है। अभी वीएफएक्स, मोशन कैप्चर वर्क बहुत बाकी है क्योंकि दूसरा पार्ट ज्यादा भव्य होगा। इसमें हनुमान, वानर सेना जैसे कई सीजी कैरेक्टर्स हैं। इन कैरेक्टर्स पर बहुत ही बारीक से काम किया जाना है।' हनुमान की पहली झलक के साथ पार्ट 1 खत्म होता है। इस किरदार को सनी देओल निभा रहे हैं।
कुमार ने बताया, 'कम से कम एक साल तक तो हर एक सीन के प्री विजुलाइजेशन को फाइनल करने का काम चला। इसके बाद हमने शूटिंग शुरू की, और शूटिंग के दौरान भी प्री-विजुअलाइजेशन और पोस्ट-प्रोडक्शन का काम चलता रहा। हमने लगभग दो साल तक शूटिंग की, लेकिन बीच-बीच में लंबे ब्रेक भी आए, क्योंकि कुछ सेट बहुत कॉम्प्लिकेटेड थे और कुछ दृश्यों के लिए मोशन-कैप्चर फुटेज की कई लेयर्स की जरूरत थी। जब भी आप स्क्रीन पर भीड़ देखते हैं या बैकग्राउंड में बहुत सारे लोगों को लड़ते हुए देखते हैं, तो उस सब को मोशन-कैप्चर के जरिए अलग-अलग लेयर्स में शूट करना पड़ता है। खासकर जब बात अलग-अलग तरह के जीवों की हो। इसके अलावा कई स्टंट्स को भी अलग-अलग लेयर्स में शूट करना पड़ा।'
यह भी पढ़ें: Toxic में कियारा के इंटीमेट सीन्स पर क्या था सिद्धार्थ मल्होत्रा का रिएक्शन?
'रामायण' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
'रामायण' ने 7 दिनों में 500 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। फिल्म को दर्शकों का पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला है। कुछ लोगों ने नेगेटिव रिव्यू भी दिया। फिल्म ने वर्ल्डवाइड 934 करोड़ का बिजनेस किया है। इस फिल्म में रणबीर कपूर , साई पल्लवी, यश और रवि दुबे समेत तमाम कलाकार मुख्य भूमिकाओं में हैं।
