कॉमेडियन समय रैना ने हाल ही में यूट्यूब पर अपना शो 'स्टिल अलाइव' लेकर आए। इस शो में उन्होंने 'इंडियाज गॉट लेटेंट' में हुए विवाद पर खुलकर बात की। साथ ही रणवीर अल्लाहबादिया पर तंज भी कसा था। उन्होंने शो पर कहा कि 10 साल तक रणवीर ने अपनी अच्छी इमेज बनाई थी और खुद को कूल दिखाने के चक्कर में सब खराब कर दिया। शो पर समय ने रणवीर को ट्रोल भी किया। अब इस विवाद पर रणवीर अल्लाहबादिया ने अपना रिएक्शन दिया है।

 

रणवीर हाल ही में शैलेश पांडे के साथ एक वीडियो में नजर आए जिसमें दोनों बातचीत करते हुए दिख रहा है। एक वीडियो में जब रणवीर ने समय का नाम सुना तो उन्होंने कहा कि समय, कौन समय? हमारा समय। यह हमारा समय है। मेरा समय अब है।

 

यह भी पढ़ें: आशा भोसले की कुछ जानी-अनजानी कहानियां जो बहुत कम लोग जानते हैं, जान लीजिए

रणवीर ने समय पर कसा तंज

एक अन्य वीडियो में रणवीर ने मजाकिया अंदाज में तंज कसते हुए कहा, 'तारीफें तो सुनाई दे रही है। तारीफ हम तक पहुंच जाती हैं। आप अपने अंदर जितनी पॉजिटिविटी रखेंगे उतना ही ज्यादा उसे अटैक्ट करेंगे। मैं बहुत मजाकिया भी हूं। मेरा सेंस ऑफ ह्यूमर अच्छा है। मुस्कुराते रहना चाहिए।'

शो पर समय ने क्या कहा था?

शो पर समय रैना ने  कहा था कि रणवीर की वजह से उनकी मेंटल हेल्थ खराब हो गई। उसे तो मेडिटेशन भी आता है। मुझे कुछ भी नहीं आता है। उन्होंने बताया कि लोग मुझसे पूछ रहे थे कि आपने उस सवाल को एडिट में क्यों हटाया? इसका जवाब देते हुए समय ने कहा था, 'मैं तुम्हें मां की कसम सच बताता हूं। उस एपिसोड में बीयर बाइसेप्स ने उस सवाल को 8 बार पूछ था और इससे भी कई बकवास सवाल पूछे थे।' जब मैंने ए़डिट किया था तब मैंने कहा, 'ये तो बहुत ही गंदी बाते की हैं इसने।'

 

यह भी पढ़ें: कौन हैं आशा भोसले की पोती जनाई जो दादी के नक्शे कदम पर चलेंगी?

क्यों हुआ था 'इंडियाज गॉट लेटेंट' में विवाद?

रणवीर ने शो पर माता-पिता को लेकर अभद्र सवाल किया था जिसकी वजह से खूब विवाद हुआ था। समय, रणवीर और पैनल में बैठे लोगों के ऊपर एफआईआर भी हुई थी। विवाद बढ़ने के बाद यूट्यूब से समय ने सभी एपिसोड को हटा दिया था। हालांकि समय ने अपने नए शो पर ऐलान किया कि वह शो का दूसरा सीजन जरूर लाएंगे।