रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' सिनेमाघरों में छाई हुई है। यह स्पाई थ्रिलर मूवी है जिसका निर्देशन आदित्य धर ने किया है। फिल्म के निर्माता और निर्देशक आदित्य धर ने फिल्म का पहला पार्ट पिछले साल 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज किया था। अब इसका सीक्वल रिलीज हुआ है। फिल्म को दर्शकों से लेकर सेलेब्स तक का शानदार रिस्पॉन्स मिला है। फिल्म ने 11 वें दिन यानी सोमवार को 25. 30 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है।
Sacnilk. Com की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ने भारत में 872. 17 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है। वहीं फिल्म ने वर्ल्डवाइड 1392 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है। फिल्म ने 30 मार्च को हिंदी वर्जन में 23.50 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था। इसके बाद तेलुगू और अन्य भाषाओं में मिलाकर फिल्म ने 1.15 करोड़ का बिजनेस किया है।
यह भी पढ़ें: क्या 'धुरंधर 2' की आंधी को रोक पाएंगी ये 6 फिल्में? अप्रैल में होंगी रिलीज
'धुरंधर 2' की कमाई पर लगा ब्रेक
19 मार्च को फिल्म ने 102. 55 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था। 20 मार्च को 80.72 करोड़ और 21 मार्च को 113 करोड़ रुपये, 22 मार्च को 114.85 करोड़ और पहले मंडे यानी 23 मार्च को फिल्म ने 65 करोड़ का बिजनेस किया था। वहीं दूसरे मंडे पर फिल्म की कमाई में ब्रेक लग गया है।
दूसरे मंडे को फिल्म की कमाई में 40% की गिरावट देखने को मिली है। फिल्म ने जबकि दूसरे संडे को 68 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन किया था। वीकेंड की वजह से मंडे टेस्ट की तुलना शुक्रवार से किया जाता है। शुक्रवार यानी 27 मार्च को फिल्म ने 41.75 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था।
यह भी पढ़ें: दिनकर ने संगीत की बाज़ीगरी से रूबरू करवाया, मशहूर नाटकों ने किया मंत्रमुग्ध
2000 करोड़ का आंकड़ा पार करना मुश्किल
फिल्म ने वर्ल्डवाइड 1300 करोड़ से ज्यादा का आंकड़ा पार कर लिया है। फिल्म के मेकर्स को उम्मीद थी कि फिल्म इस हफ्ते तक 2000 करोड़ का आकंडा पार कर लेगी लेकिन अब यह हो पाना मुश्किल लग रहा है। अप्रैल में कई फिल्में रिलीज होने वाली है। इस लिस्ट में अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की फिल्म 'भूत बंगला' को लेकर जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है। यह फिल्म 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। लंबे समय के बाद फिर से अक्षय और प्रियदर्शन की जोड़ी पर्दे पर नजर आएगी।
