बॉलीवुड अभिनेता रितेश देशमुख अपनी अपकमिंग फिल्म 'राजा शिवाजी' को लेकर चर्चा में हैं। वह इस फिल्म के निर्देशक भी हैं। उनकी पत्नी जेनेलिया डिसूजा ने लीड रोल प्ले किया है। फिल्म में राजा छत्रपति शिवाजी महाराज की कहानी को दिखाया गया है।

 

रितेश की फिल्म से उनके 10 साल के बेटे राहिल भी ऐक्टिंग डेब्यू कर रहे हैं। 20 अप्रैल को फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ। ट्रेलर में दिखाया जाता है कि छत्रपति शिवाजी महाराज बचपन से ही स्वराज्य की बात कर रहे हैं। वह एक बहुत बड़े योद्धा बनेंगे। छत्रपति शिवाजी महाराज के बचपन का किरदार राहिल ने निभाया है। ट्रेलर में राहिल का एक सीन दिखाया गया है।

 

यह भी पढ़ें: 'मुझे फिल्मों में काम क्यों नहीं दिया?' राकेश बेदी के सवाल पर फराह हुई हैरान

ट्रेलर लॉन्च पर इमोशनल हुए रितेश देशमुख

ट्रेलर में दिखाया गया कि छत्रपति शिवाजी महाराज की पत्नी साईबाई का रोल जेनेलिया ने निभाया है। 'राजा शिवाजी' के ट्रेलर पर रितेश बहुत इमोशनल हो गए। उन्होंने इस फिल्म से जुड़े सभी कलाकारों का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा, मैं संजय दत्त, अभिषेक बच्चन और पूरी टीम का धन्यवाद करना चाहूंगा। अभिषेक मेरे लिए एक भाई की तरह खड़ा रहा। जेनेलिया इस फिल्म की को प्रोड्यूसर भी हैं। वह भी ट्रेलर लॉन्च पर इमोशनल हो गईं। जेनेलिया और रितेश का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

 

राहिल के बारे में जानते हैं

2016 में रितेश और जेनेलिया के छोटे बेटे राहिल का जन्म हुआ था। उनके बड़े बेटे रिहान का जन्म 2014 में हुआ था। दोनों भाई हमेशा पैपराजी के सामने हाथ जोड़कर पोज देते हैं। एक इंटरव्यू में रितेश ने कहा था कि मेरे बच्चे आगे चलकर क्या बनना चाहते हैं। यह फैसला पूरी तरह से उनका होगा। वहीं, रितेश की फिल्म राजा शिवाजी 1 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म के रिलीज का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है।

 

यह भी पढ़ें: कभी वामिका गब्बी की हुई थी ऐश्वर्या से तुलना, आज इंडस्ट्री में बनाया अपना नाम

संजय दत्त ने निभाया नेगेटिव रोल

छत्रपति महाराज और संभाजी महाराज की वीरता पर कई फिल्में बन चुकी हैं। 2025 में विक्की कौशल की फिल्म छावा रिलीज हुई थी जो शिवाजी महाराज के बेटे संभाजी महाराज के जीवन पर आधारित थी। वहीं, फिल्म 'राजा शिवाजी' की बात करें तो इसमें संजय दत्त ने अफजल खान की भूमिका निभाई है। उनके अलावा विद्या बालन भी महत्वपूर्ण भूमिका में नजर आएंगी।