logo

मूड

ट्रेंडिंग:

'मुझे फिल्मों में काम क्यों नहीं दिया?' राकेश बेदी के सवाल पर फराह हुई हैरान

राकेश बेदी 'धुरंधर 2' की सक्सेस को एन्जॉय कर रहे हैं। हाल ही में उनके घर पर फराह खान अपना व्लॉग शूट करने के लिए पहुंचीं।

rakesh bedi and farah khan

राकेश बेदी और फराह खान, Photo Credit: Social Media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement
Advertisement

अभिनेता राकेश बेदी को फिल्म 'धुरंधर 2' के लिए खूब सराहना मिली है। इस फिल्म में उन्होंने जमील जमाली का रोल प्ले किया है। 'धुंरधर 2' के बाद उनकी किस्मत चमक गई। मेकर्स उन्हें फिल्मों में साइन कर रहे हैं। हाल ही में फिल्ममेकर फराह खान राकेश बेदी के घर अपना व्लॉग शूट करने के लिए पहुंची थीं। बातचीत के दौरान राकेश ने कहा कि वह फराह से नाराज हैं क्योंकि डायरेक्टर ने उन्हें अपनी फिल्मों में कभी कास्ट नहीं किया है।

 

इसके जवाब में फराह ने कहा, 'मैं मुझे बोल कौन सी पिक्चर में तुझे लेती। कौन सी पिक्चर में तेरे लिए अच्छा रोल था। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि मैं हूं ना में सतीश शाह का रोल दे देती। राकेश ने मजाक में कहा, इंडस्ट्री में दो डायलॉग बहुत कॉमन हैं। पहला अरे तू बता कौन सी फिल्म में लेता और दूसरा अगली फिल्म में पक्का लूंगा। दोनों इस बात पर हंसने लगे और राकेश ने कहा कहा कि वह कभी फराह से नाराज नहीं रह सकते हैं। फराह और राकेश बचपन के दोस्त हैं।'

 

यह भी पढ़ें: कभी वामिका गब्बी की हुई थी ऐश्वर्या से तुलना, आज इंडस्ट्री में बनाया अपना नाम

राकेश बेदी की बेटी ने दिया रिएक्शन

राकेश बेदी की बेटी रितिका ने पहली बार फिल्म 'धुरंधर 2' को लेकर अपना रिएक्शन दिया। उन्होंने कहा, 'मुझे याद है कि स्क्रीनिंग के बाद मैंने अपने पिता को ढूंढकर गले लगाया और रोने लग क्योंकि बेटी के नाते मेरे लिए ये वैलिडेशन जैसा था। मैं बहुत गर्व महसूस कर रही हूं।' राकेश बेदी की पत्नी ने कहा, 'मैं खुश हूं कि उन्हें सफलता अब मिली है। क्योंकि मेरी बेटी देख पाईं कि फेम होता क्या है।'

'धुरंधर 2' ने उड़ाया गर्दा

'धुरंधर 2' सिनेमाघरों में 19 मार्च को रिलीज हुई थी। फिल्म को रिलीज हुए एक महीने बीत गए है। इस फिल्म में राकेश के साथ रणवीर सिंह, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, सारा अर्जुन मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म ने वर्ल्डवाइड 1700 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इस फिल्म का निर्देशन आदित्य धर ने किया है।

 

यह भी पढ़ें: नमाज के फायदे बताने पर नमिता थापर को मिली गालियां, ट्रोर्ल्स को समझाती रहीं मतलब

 

राकेश बेदी 'धुंरधर 2' के बाद वरुण धवन की फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' में नजर आएंगे। उन्हें एक नए किरदार में देखने के लिए फैंस बेहद उत्सुक हैं। इस फिल्म में वरुण के साथ पूजा हेगड़े और मृणाल ठाकुर मुख्य भूमिका में हैं।

 


और पढ़ें