बॉलीवुड अभिनेता रितेश देशमुख ने अपनी नई फिल्म में छत्रपति शिवाजी महाराज की भूमिका निभाई है। इस फिल्म का नाम 'राजा शिवाजी' है। फिल्म का धमाकेदार टीजर रिलीज हो गया है। इस फिल्म में रितेश के साथ महेश मांजरेकर, संजय दत्त, अभिषेक बच्चन और विद्या बालन महत्वपूर्ण भूमिका में हैं। खास बात यह है कि फिल्म 'राजा शिवाजी' का निर्देशन रितेश देशमुख ने किया है।
फिल्म के टीजर को देखने के बाद लोगों को विक्की कौशल की फिल्म 'छावा' की याद आ गई है। साल 2025 में 'छावा' रिलीज हुई थी। इस फिल्म में विक्की ने छत्रपति संभाजी महाराज की भूमिका निभाई थी। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट हुई थी।
यह भी पढ़ें: क्या सलमान की लकी चार्म बनेंगी नयनतारा? साथ में करेंगे पहली फिल्म
कैसा है 'राजा शिवाजी' का टीजर?
टीजर की शुरुआत संजय दत्त से होती है जो फिल्म में विलेन का रोल प्ले कर रहे हैं। वह कहते हैं, 'नाम के आगे राजा लगाने से कोई राजा नहीं बनता। मराठाओं के मुक्कदर में मौत लिखी है या फिर गुलामी।' इसके बाद महेश मांजरेकर की एंट्री होती है जिनके पीठ पर कोई मुगल वार करता है। वह मरते हुए कहते हैं, 'पीठ पर वार करने की फितरत जिस दिन मराठा पहचान लेंगे वे तुम्हारे अंत की शुरुआत है।'
अभिषेक बच्चन को दिखाया जाता है जो राजा शिवाजी के बेटे संभाजी शाहजी भोसले का किरदार निभा रहे हैं। शिवाजी महाराज की पत्नी के रोल में जेनेलिया देशमुख हैं। विद्या बालन बहुत कम देर के लिए नजर आई लेकिन छा गईं।
यह भी पढ़ें: लॉस एंजेलिस में रिलीज हुआ 'रामायण' का प्रोमो, रणबीर ने राम के अवतार में जीता दिल
रितेश का काम नहीं आया लोगों को पसंद
टीजर में रितेश देखमुख और मुगलों के बीच में कई गंभीर फाइट सीक्वेंस को दिखाया गया है। कई लोग टीजर को दमदार बता रहे हैं। वहीं, कई लोग इसकी तुलना छावा से कर रहे हैं। एक व्यक्ति ने लिखा, 'शिवाजी के रोल में रितेश की परफॉर्मेंस दमदार नहीं है।' दूसर व्यक्ति ने लिखा, 'फिल्म के टीजर में छावा वाली फील नहीं आ रही है।' तीसरे व्यक्ति ने लिखा, 'शरद केलकर को लेना चाहिए था छत्रपति शिवाजी महाराज के रोल में।' चौथे व्यक्ति ने लिखा, 'रितेश के चेहरे पर गुस्सा नजर नहीं आ रहा है। वह पूरे टीजर में लग रहा है मुस्कुरा रहे हैं।' यह फिल्म 1 मई को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
