पंकज उधास ने 'और आहिस्ता कीजिए बातें' गाना गाया है। इस गाने को जफर गोरखपुरी ने लिखा है। यह गाना उनके एल्बम स्टोलन मोमेंट्स का था। यह गाना 1998 में रिलज हुआ था। यह गाना बहुत बड़ा हिट था। आज इस गाने को रिलीज हुए 30 साल बीत गए तो भी दर्शकों को याद है। यह एक रोमांटिक गाना है जिसमें समीरा रेड्डी ने मुख्य निभाई है।
इस गाने में उनकी खूबसूरती और सादगी ने लोगों का दिल जीत लिया था। अब सालों बाद समीरा ने अपने एक इंटरव्यू में बताया कि उन्होंने इस गाने को करने से पहले मना कर दिया था फिर उन्होंने इसे क्यों किया था? इसके पीछे का कारण बताया है।
यह भी पढ़ें: तनिष्क बागची ने YRF पर लगाया आरोप, 'सैयारा' गाने के लिए अभी तक नहीं मिले पैसे
समीरा को कैसे मिला था 'आहिस्ता' वीडियो में काम?
समीरा ने Hauterrfly को दिए इंटरव्यू में बताया, 'मेरे करियर में मेरी बहनों ने कोई मदद नहीं की। वे दोनों मॉडल थीं। जब मेरी बड़ी बहन किसी कैंपेन के लिए गई थी तब एक म्यूजिक डायरेक्टर ने मुझे देखा और कहा कि यह बिल्कुल परफेक्ट है। फिर मेरी बहन ने पूछा किस चीज के लिए। उन्होंने कहा मेरे म्यूजिक वीडियो के लिए। उस समय मैं 11वीं या 12वीं क्लास में थी। मैंने उनसे कहा कि कभी नहीं शूटिंग करूंगी क्योंकि मुझे डर लगता है।'
क्यों म्यूजिक वीडियो में काम करने को तैयार हुईं समीरा?
म्यूजिक डायरेक्टर ने आगे कहा कि इसकी शूटिंग ऑस्ट्रेलिया में है। इस बात को सुनने के बाद मेरे दिमाग में सिर्फ ऑस्ट्रेलिया चल रहा था। इस टूर के लिए मुझे पैसे भी खर्च नहीं करने थे और मुझे इसके लिए 10 हजार रूपये भी मिले थे।
यह भी पढ़ें: 'इतना मेरे बाप ने किस नहीं किया', राम कपूर के बार-बार किस करने पर भड़कीं श्रेया
उन्होंने आगे बताया, 'मेरे लिए सिर्फ वेकेशन था। मुझे कोई मतलब नहीं था लेकिन जब मैं आई तो मैंने देखा पंकज उधास का यह गाना सुपरहिट हो गया है। उनका कमाल का गाना था लेकिन मुझे यह नहीं करना था। 2002 में मैंने अपनी पहली हिंदी फिल्म 'मैंने दिल तुझको दिया' किया। इस दौरान मुझे पैनिक अटैक आते थे, मेरे हाथ कांपने लगते थे। फिर मेरी थेरेपिस्ट ने कहा कि जिस चीज से तुम्हें डर लग रहा है उसे करो।'
