अहमद खान ने फिल्म 'वेलकम: टू द जंगल' का निर्देशन किया है। इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। इस फिल्म में एक साथ 34 ऐक्टर्स ने काम किया है। इस फिल्म में संजय दत्त को भी कास्ट किया गया था। उन्होंने फिल्म के कुछ सीन्स भी शूट किए थे लेकिन उन्हें आखिरी मिनट पर इस फिल्म को छोड़ना पड़ा था। अब अहमद खान ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में बताया है कि संजय ने फिल्म को क्यों छोड़ा था?
अहमद ने कहा, 'संजू बाबा को स्क्रिप्ट खूब पसंद आई थी। वह इस फिल्म का हिस्सा बनना चाहते थे। फिल्म में उनके इतने सारे दोस्त थे। जग्गू दादा, अक्षय कुमार । हमने उनके साथ फिल्म का कुछ हिस्सा शूट किया था लेकिन बाद में डेट्स की दिक्कत हो गई। उन्हें अपने इलाज के लिए अमेरिका जाना पड़ा और हम उनकी वजह से बहुत सारे ऐक्टर्स की डेट्स को नहीं बदल सकते थे।'
यह भी पढ़ें: 'ज्यादा क्लीवेज दिखाने की डिमांड आती', जीनत ने बताया इंडस्ट्री का सच
संजय दत्त ने कैसे की अहमद खान की मदद?
अहमद ने कहा, 'संजय ने सिर्फ उस प्रोजेक्ट को छोड़ा ही नहीं बल्कि मेकर्स की कास्टिंग में मदद भी की। उन्होंने कहा कि सुनील शेट्टी और जैकी श्रॉफ को लें सकते हैं। ऐसा करने से शूटिंग में कोई दिक्कत नहीं आएगी।'
उन्होंने आगे कहा, 'संजय दत्त ने ही सुनील शेट्टी से उनका किरदार निभाने को कहा और जैकी श्रॉफ से कहा कि वह सुनील शेट्टी का किरदार निभा लें। भले ही वह खुद मौजूद नही थे लेकिन उन्होंने सुझाव दिया। हम बाबा के हमेशा शुक्रगुजार रहेंगे।'
यह भी पढ़ें: 'कश्मीरा ने पैर में गिरकर माफी मांगी', सुनीता का कृष्णा से ऐसे हुआ था पैचअप
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। फिल्म ने कुल मिलाकर 85.67 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है। इस फिल्म में अक्षय कुमार के साथ दिशा पाटनी, फरीदा लाल, जॉनी लिवर, श्रेयस तलपड़े, तुषार कपूर, राजपाल यादव, कृष्णा अभिषेक समेत तमाम कलाकार मुख्य भूमिका में हैं। इस फिल्म को बनाने में 120 करोड़ से 125 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है।


