नेटफ्लिक्स का शो 'लॉक अप: सच या साजिश' चर्चा में बना हुआ है। शो के कंटेस्टेंट्स पहले ही दिन से सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। इस शो में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर श्रेया कालरा को सबसे ज्यादा नेगेटिविटी मिल रही है। वह शो में हर कंटेस्टेंट्स से लड़ते- झगड़ते दिखाई दे रही हैं।
श्रेया लेटेस्ट एपिसोड में माधुरी ग्रोवर से बात चीत करते हुए नजर आ रही हैं। वह सभी कंटेस्टेंट्स के खिलाफ बोलते हुए दिखाई दे रही हैं। उन्होंने हर्षद चोपड़ा के बारे में बात करते हुए कि इसे टीवी में कोई काम नहीं दे रहे हैं क्योंकि वह बहुत एरोगेंट है।
यह भी पढ़ें: 'अंखियों से गोली मारे' से लेकर 'बगलवाली आंख मारे' तक, भोजपुरी से बने ये हिट गाने
श्रेया का दावा हर्षद को नहीं मिल रहा है काम
श्रेया ने कहा, 'हर्षद बाहर एरोगेंट है। इस वजह से काम नहीं मिल रहा है। यही कारण है कि उसकी शादी नहीं हो रही है क्योंकि कोई लड़की उसके जैसे लड़के से शादी नहीं करना चाहेगी।' श्रेया ने टीवी अभिनेत्री शिवांगी जोशी के बारे में बात करते हुए कहा कि वह फ्लॉप ऐक्ट्रेस है। उसका पिछला सीरियल भी फ्लॉप था।
उन्होंने आगे कहा कि यहां ज्यादातर वे लोग आए हैं जिन्हें अपना करियर रिवाइव करना। इन लोगों को कोई बाहर काम नहीं दे रहा है। श्रेया के ये बयान लोगों को पसंद नहीं आ रहे हैं। लोगों का कहना है कि श्रेया खुद को क्या समझती हैं? कई लोगों का कहना है कि वह यह सब प्बलिसिटी के लिए कर रही हैं। उनका गेम दूसरों को नीचे दिखाना है।
यह भी पढ़ें: 'अल्फा' को मिला ठंडा रिस्पॉन्स, क्या आलिया के लिए फिल्म साबित होगी डिजास्टर?
हर्षद ने बताया क्यों नहीं की शादी?
हर्षद ने शो पर पहले ही दिन बताया था कि उन्होंने 16 साल पहले उनकी एक गर्लफ्रेंड थी। उनकी गर्लफ्रेंड ने उन्हीं के बेस्टफ्रेंड के साथ मिलकर चीट किया था। इस धोखे के बाद वह इतना टूट गए कि उन्होंने लोगों से दूरी बनाकर रख ली। इस वजह से वह अपनी पर्सनल लाइफ को प्राइवेट रखना पसंद करते हैं। उन्होंने बताया कि वह 43 साल के हैं लेकिन अभी तक सिंगल है। इसकी वजह उनका डर है।


