बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा किसी पहचान की मोहताज नहीं है। उनके जब से शादी हुई है अक्सर उनकी प्रेग्नेंसी की खबर सामने आती रहती है। कुछ समय पहले वह रेड कलर के आउटफिट में नजर आई थीं। उनकी फोटोज सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही थी जिसे देखने के बाद लोगों का कहना था कि वह प्रेग्नेंट है।
अब सोनाक्षी के प्रेग्नेंसी की खबर पर उनकी मां पूनम सिन्हा ने भी अपना रिएक्शन दिया है। साथ ही उन्होंने उस ऐहसास को भी बताया जब सोनाक्षी का जन्म हुआ था।
यह भी पढ़ें: धुरंधर निर्देशक ने रणवीर से पहले इस स्टार को बनाया किंग, 1 हिट, फिर दी 4 फ्लॉप
पूनम ने सोनाक्षी की प्रेग्नेंसी पर दिया रिएक्शन
पूनम सिन्हा ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में कहा, 'वह मोमेंट हमारी जिंदगी का सबसे अच्छा पल था। हमारे घर में बेटियां आई। मुझे लगता है कि जिंदगी बेटियों की बैगर कुछ है ही नहीं। बेटियों का होना भी जरूरी है।' साथ ही उन्होंने सोनाक्षी के प्रेग्नेंसी की खबरों पर भी रिएक्शन दिया है।
उन्होंने आगे कहा, 'पता नहीं कितनी बार नानी बना दिया हमको लेकिन चलो, वे खुशियां भी हमको मिलेंगी, जरूर मिलेंगी वे खुशियां।' हालांकि प्रेग्नेंसी की खबरों को हमेशा सोनाक्षी और जहीर ने नकारा है।
यह भी पढ़ें: 'टोस्टर' में राजकुमार को लोगों ने बताया बोरिंग, ट्रेलर देख हुए कंफ्यूज
सोनाक्षी और जहीर की शादी कब हुई थी?
जहीर और सोनाक्षी ने एक-दूसरे को सात साल तक डेट किया था। इसके बाद कपल ने शादी की थी। 2013 वे सलमान की पार्टी में मिले थे। 2017 में दोनों की डेटिंग की खबरें चर्चा में आई थीं। 2024 में स्पेशल मैरिज एक्ट के तहत दोनों ने शादी कर ली। शादी के बाद से सोनाक्षी के प्रेग्नेंसी की खबरें सामने आ रही हैं। कपल ने इन खबरों को हमेशा अफवाह बताया है।
