सोनी टीवी का पॉपुलर रियलिटी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' दर्शकों को पिछले 17 साल से एंटरटेन कर रहा है। इस शो की जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। इस शो के हर किरदार को दर्शक बहुत पसंद करते हैं। शो की कहानी गोकुलधाम के लोगों की इर्दगिर्द केंद्रित है। मेकर्स ने नया प्रोमो शेयर किया है। प्रोमो में एक बार फिर राकेश बेदी की एंट्री दिखाई गई है।
राकेश बेदी शो में तारक मेहता के बॉस बाबूराव के किरदार में दोबारा लौट आए हैं। पिछले कुछ समय से वह गायब थे। राकेश बेदी ने 'धुरंधर' में जमील जमाली का रोल प्ले किया था। इस किरदार ने उन्हें रातोंरात स्टार बना दिया है। मेकर्स राकेश की पॉपुलैरिटी को भुनाने के लिए उन्हें वापस लेकर आ रहे हैं। इससे शो की टीआरपी में उछाल देखने को मिलेगा। शो का प्रोमो जबरदस्त है।
यह भी पढ़ें: राम चरण से मिलने स्टेज पर दौड़ा फैन, घबराईं जाह्नवी, बॉडी गार्ड ने संभाली बात
तारक मेहता में वापस लौटे राकेश बेदी
प्रोमो में बाबूराव तारक मेहता से पूछता है, 'ऑफिस पहुंच गए।' तारक मेहता ने जवाब दिया, 'सर मैं रास्ते में हूं।' इस पर बॉस ने कहा, 'ट्रैफिक की कोई आवाज नहीं आ रही है।' ये सुनकर जेठालाल गाड़ियों की आवाज निकालता है। दूसरी तरफ बॉस की गाड़ी खराब हो जाती है। वह जैसे ही गाड़ी से नीच उतरता है जब लोग उसके पीछे दौड़ने लगते हैं। बॉस दौड़कर गोकुल धाम सोसाइटी पहुंच जाता है और मेहता साहब के घर पहुंचकर अंजिल जी कहता है। शो का प्रोमो मजेदार लग रहा है।
बाबूलाल के आने के बाद गोकुलधाम सोसाइटी में क्या कुछ होने वाला है? इसका इंतजार दर्शकों को बेसब्री है। राकेश बेदी साल 2020 में इस शो से जुड़े थे। वह पहले भी बाबूलाल के किरदार में नजर आ चुके हैं।
यह भी पढ़ें: प्यार और दोस्ती का कॉकटेल है शाहिद, रश्मिका और कृति की फिल्म, रिलीज हुआ ट्रेलर
'धुरंधर' से राकेश को मिली पहचान
'धुरंधर 2' इस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म है। इस फिल्म से राकेश बेदी को सबसे ज्यादा लाइमलाइट मिली है। उन्हें फिल्मों और विज्ञापनों में खूब काम मिल रहा है। वह अब अली फजल के साथ वेब सीरीज 'राख' में नजर आएंगे। इस सीरीज में वह अली के पिता की भूमिका में हैं।
