logo

मूड

ट्रेंडिंग:

राम चरण से मिलने स्टेज पर दौड़ा फैन, घबराईं जाह्नवी, बॉडी गार्ड ने संभाली बात

राम चरण और जाह्नवी हाल ही में 'पेड्डी' के प्रमोशनल इवेंट में शामिल हुए थे। उस इवेंट का वीडियो वायरल हो रहा है।

ram charan and janhvi kapoor

राम चरण और जाह्नवी कपूर, Photo Credit: Social media

साउथ सुपरस्टार राम चरण और जाह्नवी कपूर इन दिनों फिल्म 'पेड्डी' के प्रमोशन में बिजी हैं। इस फिल्म का निर्देशन बुच्ची बाबू सना ने किया है। फिल्म के रिलीज का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। राम चरण और जाह्नवी कपूर फिल्म के प्रमोशन के लिए एक इवेंट में शामिल हुए थे। इस इवेंट में एक फैन ने सिक्योरिटी को तोड़कर राम चरण के पास पहुंचने की कोशिश की। यह देखकर जाह्नवी बहुत असहज हो गईं। अब इस इवेंट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

 

वीडियो में एक फैन राम चरण से मिलने के लिए उनकी तरफ दौड़ता है। इस दौरान वह जाह्नवी के बहुत करीब पहुंच जाता है जिससे घबरा जाती हैं। राम चरण के बॉडी गार्ड ने तुरंत उस स्थिति को संभाल लिया। इसके बाद स्टेज पर अफरा-तफरी का माहौल हो जाता है। सोशल मीडिया पर यूजर्स इस वीडियो कें बारे में जमकर बात रहे हैं।

 

यह भी पढ़ें: प्यार और दोस्ती का कॉकटेल है शाहिद, रश्मिका और कृति की फिल्म, रिलीज हुआ ट्रेलर

'पेड्डी' के इवेंट का वीडियो वायरल

इस घटना के कुछ समय बाद राम चरण अपने उस फैन को मिलने की अनुमति देते हैं। अपने चहेते स्टार को देखकर फैन भावुक हो जाता है और उनके पैर छूकर आर्शीवाद लिया। राम चरण ने बेहद प्यार के साथ मुलाकात की। 

 

 

सोशल मीडिया पर लोग राम चरण के निजी बॉडीगार्ड  केविन कुंटा की तारीफ कर रहे हैं। एक इवेंट में राम चरण ने मजाकिया अंदाज में कहा था कि अब लोगों ने केविन को भी स्टार बना दिया है। अब वह उन्हें बाहर जाने की परमिशन नहीं देते हैं क्योंकि लोग उन्हें रिश्वत देकर उनके बारे में जानकारी लेते हैं। 

 

यह भी पढ़ें: 'बैंक में थे 84 रुपये, घर से लेते थे पैसे', धुरंधर से पहले तंगी में थे गौरव गेरा

कब रिलीज होगी 'पेड्डी'?

'पेड्डी' में राम चरण, जाह्नवी के अलावा शिवा राजकुमार, जगपति बाबू, दिव्येंदु और बोमन ईरानी मुख्य भूमिका में हैं। यह एक स्पोर्ट्स ड्रामा मूवी है जो 4 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

 


और पढ़ें