logo

मूड

ट्रेंडिंग:

प्यार और दोस्ती का कॉकटेल है शाहिद, रश्मिका और कृति की फिल्म, रिलीज हुआ ट्रेलर

शाहिद कपूर, रश्मिका मंदाना और कृति सेनन की फिल्म 'कॉकटेल 2' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। यह फिल्म 19 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

rashmika and Kriti Sanon

रश्मिका मंदाना और कृति सेनन, Photo Credit: Social media

एक दशक के बाद रोमांटिक ड्रामा फिल्म कॉकटेल का सीक्वल आ रहा है। इस फिल्म का निर्माण होमी अदजानिया ने किया है। इस फिल्म में शाहिद कपूर, रश्मिका मंदाना और कृति सेनन मुख्य भूमिका में हैं। लंबे इंतजार के बाद मेकर्स ने अब फिल्म का ट्रेलर रिलीज कर दिया है।

 

ट्रेलर की शुरुआत शाहिद के साथ होती है जिसमें वह कहते हैं, 'जब कोई रिलेशनशिप नया होता है तो उसमें सब कुछ नया होता है। नए दोस्तों के पास नई किस्से होते हैं। हम पुराने दोस्तों के किस्सों को सुनकर बोर हो चुके होते हैं लेकिन प्यार उस फटी टी शर्ट की तरह होता है जिसे पहनकर रात को सुकून भरी नींद आती है। उसी तरह जब प्यार दोस्ती में बदलती है और प्यार में दोस्ती होती है तो रिलेशनशिप का नेचर बदल जाता है।'

 

यह भी पढ़ें: 'बैंक में थे 84 रुपये, घर से लेते थे पैसे', धुरंधर से पहले तंगी में थे गौरव गेरा

'कॉकटेल 2' का ट्रेलर रिलीज

कॉकटेल 2 में दिखाया जाता है कि कृति और रश्मिका दोनों ही शाहिद से शादी करना चाहती हैं। शाहिद किससे शादी करना चाहते हैं? इसके बारे में दोनों को ही पता नहीं है। ट्रेलर में 'तुम्ही हो बंधू' गाना बजता है जिसे सुनकर आपकी पुरानी यादें ताजा हो जाएगी। ट्रेलर को दर्शकों का पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला है। एक व्यक्ति ने लिखा, 'रश्मिका, कृति और शाहिद की तिकड़ी कमाल की लग रही है।' दूसरे व्यक्ति ने लिखा, 'सीक्वल मजेदार होने वाला है।' तीसरे व्यक्ति ने लिखा, 'तुम्ही हो बंधू सुनकर मजा आ गया।'

 

 

यह भी पढ़ें: 'मैं सुष्मिता का केप्ट बॉयफ्रेंड ', ललित मोदी ने गोल्ड डिगर वाले बयान को कहा गलत

कब आई थी 'कॉकटेल'?

'कॉकटेल' साल 2012 में रिलीज हुई थी जिसमें सैफ अली खान, दीपिका पादुकोण और डायना पेंटी मुख्य भूमिका में हैं। इस फिल्म का बजट 45 करोड़ रुपये था। फिल्म ने 121 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था। यह फिल्म सुपरहिट हुई थी।


और पढ़ें