बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर हुई फायरिंग ने हर किसी को हैरान कर दिया। सेलेब्स इस घटना पर लगातार अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। इस घटना के बाद टाइगर से मिलने के लिए महाराष्ट्र के डिप्टी मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे उनके घर पहुंचे थे। उनकी टाइगर के साथ की तस्वीरें भी सामने आई हैं।

 

टाइगर से मिलने के लिए उनकी दोस्त और एक्स गर्लफ्रेंड दिशा पाटनी भी पहुंची थीं। दिशा का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में दिशा बेहद मायूस नजर आ रही हैं। उन्हें टाइगर के घर के बाहर स्पॉट किया गया।

 

यह भी पढ़ें: सलमान से लेकर टाइगर श्रॉफ तक, इन स्टार्स पर चलीं गोलियां

टाइगर से मिलने पहुंचीं दिशा पाटनी

वीडियो में दिशा पैपराजी को दर किनार करते हुए टाइगर के घर के अंदर जाती नजर आईं। दिशा के वीडियो पर यूजर्स जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। लोगों का कहना है कि मुश्किल समय में दोस्त ही साथ देते हैं। कुछ लोगों का कहना है कि दिशा अपने ऐक्स के मुश्किल समय आज भी साथ है। यह बड़ी बात है। 

 

टाइगर की गाड़ी के ऊपर हुई थी फायरिंग

टाइगर जब जुहू के पुष्पा पार्क स्थित क्लब से फुटबॉल खेलकर लौट रहे थे तभी बाइक पर सवार तीन हमालवारों ने उनकी गाड़ी पर 5 राउंड फायरिंग की। इस हमले में टाइगर को मामूली चोटें आईं। जबकि उनके ड्राइवर घायल हो गए। ड्राइवर के घायल होने के बाद टाइगर खुद गाड़ी चलाकर उन्हें अस्पताल ले गए।

 

रिपोर्ट्स के अनुसार दिशा और टाइगर ने करीब 6 साल तक एक-दूसरे को डेट किया है। दोनों को अक्सर साथ में छुट्टियां मनाते, डिनर पर जाते और पब्लिक इवेंट्स में साथ देखा जाता था। 2022 में दोनों का ब्रेकअप हो गया था। दोनों ने अपनी राहें अलग कर लीं। साल 2018 में दोनों ने फिल्म 'बाघी 2' में साथ काम किया था। हालांकि दिशा और टाइगर ने कभी भी अपने रिलेशनशिप को पब्लिक में कंफर्म नहीं किया था।

 

यह भी पढ़ें: 'अक्षरा सिंह मेरा बाबू है, दिल से सॉरी', पवन सिंह ने मांगी माफी

इन स्टार्स के घर के बाहर चल चुकी हैं गोलियां

टाइगर पर हमला करने की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली है। टाइगर से पहले सलमान खान और रोहित शेट्टी के घर के बाहर भी गोलियां चलाई गई थी। इन दोनों हमले की जिम्मेदारी भी लॉरेंस गैंग ने ही ली थी। इन घटनाओं के बाद पुलिस ने सलमान खान और रोहित शेट्टी के घर के बाहर की सुरक्षा को बढ़ा दिया था।