बॉलीवुड की नई रोमांटिक कॉमेडी फिल्म 'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' बीते कई दिनों से चर्चा में हैं। अनन्या पांडे और कार्तिक आर्यन हर इवेंट पर कपल की तरह नजर आ रहे हैं, एक-दूसरे से ऐसे अंदाज में मिल रहे हैं कि दोनों 'कपल' हों लेकिन काश, इतनी ही मेहनत फिल्म के दौरान दोनों ने की होती। 25 दिसंबर 2025 को यह फिल्म क्रिसमस गिफ्ट की तरह वैसे तो रिलीज हुई लेकिन दर्शक बहुत खुश नजर नहीं आए। यह फिल्म आधुनिक हुकअप कल्चर और पुराने स्टाइल की बॉलीवुड रोमांस की कहानी की तरह है, जिसे देख-देखकर लोग बोर हो चुके हैं।
निर्देशक समीर विद्वांस ने इसे बनाया है। समीर वही निर्देशक हैं, जिन्होंने पहले कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी के साथ 'सत्य प्रेम की कथा' की कथा बनाई थी। उन्होंने एक बार फिर कार्तिक आर्यन पर ही दांव खेल दिया। फिल्म के राइटर करण श्रीकांत शर्मा हैं। धर्मा प्रोडक्शन की फिल्में विदेशी लोकेशन, धमाकेदार बजट वाली होती हैं, इस फिल्म में भी वही सब नजर आया है। फिल्म से आम आदमी बिलकुल भी रिलेट नहीं कर पाता है। फिल्म की कहानी ही भारत से बाहर की है लेकिन कहानी भारतीयों की है तो यह फिल्म कैसी होगी, यह उम्मीद कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें: बॉक्स ऑफिस पर धुरंधर का जलवा, 1000 करोड़ के पार जाएगी कमाई?
'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' की कहानी
फिल्म की कहानी 'रेहान रे मेहरा' के इर्द गिर्द घूमती है। यह किरदार कार्तिक आर्यन का है। फिल्म की लीड हिरोइन अनन्या हैं, उनके किरदार का नाम 'रूमी वर्धन सिंह' है। इन्हीं दोनों की कहानी पूरी फिल्म पर छाई हुई है। 'रे' लॉस एंजिल्स में रहने वाला वेडिंग प्लानर है, जो अपनी मां पिंकी (नीना गुप्ता) के साथ बिजनेस चलाता है। रूमी आगरा से है। वह राइटर है और रोमांटिक नॉवेल लिखती है। वह अपने विधुर पिता अमर (जैकी श्रॉफ) के साथ रहती है।
रूमी और रे वैकेशन पर 'क्रोएशिया' गए थे। वहां दोनों प्यार में पड़ जाते हैं। शादी की बात आते ही समस्या आ जाती है। रूमी अपने पिता को अकेला छोड़कर अमेरिका नहीं जाना चाहती। कहानी लव लाइफ और फैमिली के बीच संतुलन के आसपास बनाई गई है। फिल्म में दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे की नकल तो की गई है लेकिन कमजोर स्क्रिप्ट की वजह से टैलेंटेड स्टारकाट भी लोगों को प्रभावित नहीं कर पाई है।
यह भी पढ़ें: गैंगस्टर विकास दुबे पर बनी है वेब सीरीज 'UP 77', विवादों में क्यों आ गई?
फिल्म में क्या अच्छा है?
फिल्म की सबसे बड़ी ताकत क्रोएशिया के खूबसूरत लोकेशन हैं। जिसको फिल्म न पसंद आए, वह लोकेशन देखकर ही खुश हो सकता है। बढ़िया विजुअल्स हैं, डे लाइट में शूट कई फिल्म लोगों को लुभा रही है। पहला हिस्सा पूरी तरह टूरिज्म प्रमोशन जैसा लगता है, जो देखने में मजेदार है।दूसरे हिस्से में ह्यूमर बढ़िया है, हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। नीना गुप्ता और जैकी श्रॉफ के सपोर्टिंग रोल शानदार हैं। दोनों अनुभवी कलाकारों ने अपने रोल के साथ न्याय किया है। जैकी श्रॉफ का पिता के रोल में हैं, नीना गुप्ता की मॉडर्न मां का किरदार लोगों को पंसद आता है।
कुछ समीक्षकों का कहना है कि कार्तिक का जैकी के साथ केमिस्ट्री अनन्या से बेहतर है। कार्तिक आर्यन अपनी चार्मिंग परफॉर्मेंस से फिल्म को संभालते हैं। वह हैंडसम हंक नजर आ रहे हैं। कुछ लोगों को फिल्म का फैमिली ड्रामा और इमोशन्स पसंद आया है। म्यूजिक भी औसत है। टाइटल ट्रैक और अन्य गाने एक बार सुने जा सकते हैं। फैमिली ऑडियंस के लिए लाइट-हार्टेड एंटरटेनर फिल्म इसे कहा जा सकता है।
यह भी पढ़ें: क्रिसमस पर 5 साल में रिलीज हुई 7 फिल्में, 4 फ्लॉप, कार्तिक की फिल्म पर निगाहें
फिल्म में बुरा क्या है?
कई समीक्षकों ने फिल्म को कमजोर बताया है। लीड जोड़ी कार्तिक और अनन्या की केमिस्ट्री कन्विंसिंग नहीं लगी। प्यार कैसे होता है, यह दिख ही नहीं पाया। अगर DDLJ की नकल ही करनी थी तो वैसे ही रोमांस की जरूरत थी। रोमांस में गर्माहट की कमी है। कहानी घिसिपिटी कॉपी है। फिल्म के डायलॉग्स कमजोर और लंबे हैं। फिल्म लंबी लगती है, पहला हिस्सा बहुत स्लो है, जहां ज्यादा कुछ होता नहीं। हीरो का किरदार पुराने स्टाइल का एग्रेसिव है, जो आज के समय में थोड़ा अजीब लगता है। अनन्या पांडेय इमोशनल और रोमांटिक सीन में स्ट्रगल करती दिखीं। कुछ ने कहा कि फिल्म हुकअप कल्चर और मॉडर्न लव पर बात करती है, लेकिन गहराई नहीं है। लोग इसे औसत से खराब फिल्म बता रहे हैं।
रेटिंग कितनी मिली?
रिलीज के पहले दिन ही रेटिंग्स आ गई हैं। IMDb पर अभी फिल्म को 3.8/10 रेटिंग मिली है। इसे बेहद खराब कहा जाता है। कुछ शुरुआती रिव्यू में 4 स्टार मिले, जहां इसे क्लासी रोम-कॉम कहा गया लेकिन उन पर सवाल उठ रहे हैं। फिल्म को नेगेटिव रिव्यू ज्यादा मिला है। कुछ ने 2.5 स्टार दिए। औसतन 3 से 3.5 स्टार के आसपास लग रही है।
यह भी पढ़ें: कौन हैं कृति सेनन के जीजा? छोटी बहन नुपुर इस दिन रचाएंगी शादी
बॉक्स ऑफिस पर पिटेगी या चलेगी?
फिल्म को 'धुरंधर' और 'अवतार: फायर एंड ऐश' से कड़ी टक्कर मिल रही है। एडवांस बुकिंग कमजोर रही, पहले दिन करीब 4-6 करोड़ के ओपनिंग की उम्मीद है। कुल कलेक्शन अभी शुरुआती है, लेकिन हिट होने के लिए संघर्ष करना पड़ सकता है।
- क्यों देखें फिल्म: अगर आप कार्तिक आर्यन के फैन हैं या लाइट रोमांस-कॉमेडी देखना चाहते हैं, तो थिएटर जा सकते हैं।
- क्यों न देखें: DDLJ की तरह रोमांस को महसूस करना है तो सर्दी के मौसम में घर बैठना ज्यादा ठीक रहेगा।
फिल्म के स्टार कौन हैं?
- कार्तिक आर्यन- रेहान रे मेहरा
- अनन्या पांडे- रूमी वर्धन सिंह
- नीना गुप्ता- पिंकी मेहरा (रे की मां)
- जैकी श्रॉफ- कर्नल अमर वर्धन सिंह (रूमी के पिता)
- चांदनी भाभड़ा- जिया
- टीकू तलसानिया- शास्त्रीजी
- ग्रुषा कपूर- मिसेज भाटिया
- लोकेश मित्तल- मिस्टर भाटिया
- राघव बिनानी- सनी
- गौरव पांडे- लव
- मोहित नेहरा- सुखी
- कबीर जय बेदी- विक्की
- अर्ची मिश्रा- सना
- अफनान फजली- शोएब
- पंखुरी गिडवानी- तान्या
- अभिषेक कुमार- घनश्याम
