भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली आईपीएल जीतने के बाद पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ वृंदावन पहुंचे। दोनों ने संत प्रेमानंद महाराज से मुलाकात की और उनका आशीर्वाद लिया।
विराट और अनुष्का ने कुछ समय संत प्रेमानंद महाराज के बिताया और आध्यात्मिक शिक्षा ली। दोनों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में विराट और अनुष्का केलि कुंज आश्रम के अंदर जाते हुए नजर आ रहे हैं। कुछ समय बाद दोनों बाहर निकलते हैं। विराट के हाथ में आध्यात्मिक किताबें नजर आ रही हैं। वह राधे राधे बोलते हुए दिख रहे हैं।
यह भी पढ़ें: राम चरण से मिलने स्टेज पर दौड़ा फैन, घबराईं जाह्नवी, बॉडी गार्ड ने संभाली बात
विराट और अनुष्का की सादगी ने जीता दिल
विराट और अनुष्का की सादगी ने लोगों का दिल जीत लिया। विराट ब्राउन कलर के शॉर्ट कुर्ते और व्हाइट पैंट में नजर आ रहे हैं। वहीं अनुष्का पिंक कलर के सूट सलवार में दिखाई दी। दोनों ने माथे पर चंदन का टीका लगाया है और चेहरे पर मास्क लगा रखा है। इससे पहले भी कई बार विराट और अनुष्का वृदांवन आ चुके हैं।
दोनों की संत प्रेमानंद महाराज में बहुत आस्था है। दोनों को उनके कथावचन सभा में भी बैठे देखा गया है। विराट और अनुष्का प्रेमानंद महाराज से सवाल पूछते हुए भी नजर आते हैं।
यह भी पढ़ें: प्यार और दोस्ती का कॉकटेल है शाहिद, रश्मिका और कृति की फिल्म, रिलीज हुआ ट्रेलर
आरसीबी ने जीता आईपीएल का खिताब
1 मई को अहमदाबाद में आईपीएल का फाइनल खेला गया। आरसीबी ने फिनाले में गुजरात टाइटन्स को बुरी तरह से हराया था। गुजरात टाइटन्स ने 20 ओवर में 155 रन बनाए थे। वहीं, आरसीबी ने 161 रन बनाकर इस फिनाले को अपने नाम कर लिया। विराट आखिरी तक डटे रहे और 18 ओवर में ही छक्का लगाकर मैच जीत लिया। आरसीबी ने अब तक दो बार आईपीएल का खिताब अपने नाम किया है।
