फिल्में समाज में घट रही घटनाओं का दर्पण हैं। यानी कई बार फिल्मों में देश-दुनिया में हो रही घटनाओं को दिखाया जाता है। कई फिल्में असली कहानियों से प्रेरित होती हैं। कुछ फिल्मी कहानियां ऐसी होती हैं जो असली घटनाओं को हू-ब-हू दिखाती हैं। कुछ फिल्में इतिहास समझाती हैं। इजरायल और ईरान की दुश्मनी से जुड़ी कुछ फिल्में ऐसी हैं, जिन्हें आपको जरूर देखना चाहिए।

इस वक्त हर जगह सिर्फ इजरायल और ईरान के बीच चल रहे तनाव को लेकर चर्चा हो रही है। दोनों देशों के बीच दुश्मनी कोई नई बात नहीं है, बल्कि यह कई दशकों पुरानी है। इसी वजह से सिनेमा जगत में कई ऐसी फिल्में और सीरीज बनाई गई हैं, जो इस संघर्ष की पृष्ठभूमि और उससे जुड़े पहलुओं को दर्शाती हैं।

 

यह भी पढ़ें: 'द केरल स्टोरी 2' की रिलीज रोकने के लिए हाई कोर्ट पहुंचा मुस्लिम संगठन

 

अब सवाल उठता है कि कौन-कौन सी फिल्में या सीरीज ऐसी हैं, जिनमें इजरायल और ईरान से जुड़ी कहानियां देखने को मिलती हैं? तो आइए जानते हैं कौन से फिल्म है जो ईरान और इजराइल की दुश्मनी की कहानी बंया करती है।

 

तेहरान- यह एक टेलीविजन ड्रामा सीरीज है, जिसके अब तक तीन सीजन आ चुके हैं। यह सीरीज इजरायल में बनाई गई है और इसमें इजरायल और ईरान के बीच तनाव की कहानी दिखाई गई है। इसे इंग्लिश, हिब्रू और फारसी भाषाओं में देखा जा सकता है। 

 

इस ड्रामा की कहानी तमार राबिन्यान नाम की एक युवा यहूदी महिला के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसका जन्म ईरान में हुआ था लेकिन उसकी परवरिश इजरायल में हुई है। वह इजरायल की खुफिया एजेंसी मोसाद की एजेंट और कंप्यूटर हैकर होती है। उसे ईरान के परमाणु कार्यक्रम को रोकने के लिए खतरनाक मिशन पर तेहरान भेजा जाता है। पूरी सीरीज में वह ईरानी सुरक्षा एजेंसियों से बचते हुए अपने मिशन को पूरा करने की कोशिश करती है।

 

यह भी पढ़ें: होली पर क्यों नहीं रिलीज हो रही कोई बड़ी फिल्म? 15 साल में पहली बार हो रहा ऐसा

 

द स्पाइ- यह एक वेब सीरीज है, जो इजरायल के मशहूर जासूस एली कोहेन के जीवन पर आधारित है। इस सीरीज में दिखाया गया है कि किस तरह इजरायली खुफिया एजेंसी अपने मिशन को अंजाम देती है। इसमें जासूसी की दुनिया और मध्य-पूर्व की राजनीति की झलक देखने को मिलती है।

 

एक्सोडस- यह एक ऐतिहासिक फिल्म है, जिसमें इजरायल के निर्माण की पृष्ठभूमि को दिखाया गया है। फिल्म में यह बताया गया है कि किस तरह द्वितीय विश्व युद्ध के बाद यहूदी लोगों ने अपने देश की स्थापना के लिए संघर्ष किया। इजरायल के अस्तित्व और क्षेत्रीय राजनीति को समझने के लिए यह फिल्म महत्वपूर्ण मानी जाती है।

 

यह भी पढ़ें: होली पर क्यों नहीं रिलीज हो रही कोई बड़ी फिल्म? 15 साल में पहली बार हो रहा ऐसा

 

अ सेपरेशन- यह एक ऑस्कर विजेता ईरानी फिल्म है। हालांकि यह फिल्म सीधे तौर पर ईरान और इजरायल के संघर्ष को नहीं दिखाती, लेकिन इसमें ईरानी समाज की आंतरिक जटिलताओं, नैतिक दुविधाओं और मानवीय पहलुओं को दर्शाया गया है। इससे यह समझने में मदद मिलती है कि किसी भी देश को सिर्फ राजनीतिक दुश्मनी के नजरिए से नहीं देखा जा सकता। इन सभी फिल्मों और सीरीज के जरिए ईरान और इजरायल की विचारधाराओं, संस्कृति और आपसी तनाव की पृष्ठभूमि को समझा जा सकता है।