अमेरिकी सिंगर मैरी मिलबेन ने सोशल मीडिया पर बड़ा दावा करते हुए कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विरोध करने वाले डोनर ' कॉकरोच जनता पार्टी ' (CJP) को फंडिंग कर रहे हैं। उन्होंने भारतीयों से इस संगठने के खिलाफ खड़े होने की अपील की है। सिंगर ने आरोप लगाया है कि सीजेपी को अमेरिकी डोनर्स से फंडिंग मिल रही है और इसी वजह से ये लोग देश में प्रदर्शन कर रहे हैं।

 

सिंगर के आरोपों ने सीजेपी की मंशा को कठघरे में खड़ा कर दिया है। उनका पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। लोग जानना चाहते हैं कि अमेरिकी सिंगर मैरी मिलबेन कौन हैं?

 

यह भी पढ़ें: जब 'बिग बॉस' के घर में कंटेस्टेंट्स ने की थी हाथापाई, छोड़ना पड़ा शो

मिलबेन के क्या कहा?

मिलबेन ने अपने पोस्ट में अभिजीत दीपके और सीजेपी का जिक्र करते हुए लिखा, 'भारत के सभी युवा देशभक्त यह चुप रहने का समय नहीं है। अमेरिका से ऐसे लोगों को फंडिंग मिल रही है जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके नेतृत्व और आपके भविष्य के खिलाफ हैं। मेरे युवा देशभक्तों डरो मत। आपके प्रधानमंत्री जिन्होंने 25 साल तक भारत की सेवा की है जिनमें से 12 साल तक वह प्रधानमंत्री रहे और लगातार तीन बार चुने गए गए हैं। वह मेरे देश की विनाष्कारी ताकतों के सामने झुकने वाले नहीं हैं।'

 

 

 

 

उन्होंने आगे आरोप लगाया है कि डोनर्स ने दुनियाभर के कंजर्वेटिव नेताओं को अपना निशाना बनाया है। उन्होंने आगे लिखा, 'देश से किसी ऐसे व्यक्ति को ढूंढना जिसने अमेरिका में पढ़ाई की हो उसे कट्टरपंथी बनाना, उसे वापस देश भेजना और उसे अफरा-तफरी और तबाही मचाने के लिए फंड देना। भले ही ऐसी कोशिशें पूरी तरह सफल नहीं हुईं, लेकिन उन्होंने देश के विकास और शासन पर असर डाला है।' मिलबेन का पोस्ट सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

कौन हैं मैरी मिलबेन?

मैरी मिलबेन पेशे से सिंगर, अभिनेत्री और मीडिया पर्सनैलिटी हैं। उन्होंने अमेरिका के लगातार पांच अमेरिकी राष्ट्रपतियों के लिए परफॉर्म किया है। इस लिस्ट में जॉर्ज बुश, बराक ओबामा, डोनाल्ड ट्रंप , जो बाइडन और डोनाल्ड ट्रंप का नाम है। JMDE एंटरप्राइजेज, इनकॉरपोरेटेड की संस्थापक और सीईओ हैं। मिलबेन 2010 में हेलेन हेस अवार्ड के लिए नॉमिनेट हुई थीं। मिलबेन ने 2005 में राष्ट्रपति जॉर्ड डब्ल्यू बुशे के लिए व्हाइट हाउस में समर इंटर्न के तौर पर काम किया था और सितंबर 2006 से जनवरी 2009 तक उन्होंने वहां पर नियुक्त अधिकारी के तौर पर काम किया था। पूर्व फर्स्ट लेडी लॉरा बुश ने 2008 में उन्हें व्हाइट हाउस हॉलिडे सीजन के लिए गेस्ट सोलोइस्ट (अकेले सिंगर) के तौर पर बुलाया गया जिससे उनके प्रोफेशनल करियर की शुरुआत हुई।

 

2013 में उन्होंने क्रोएशिया में ब्लैक हिस्ट्री मंथ सेलिब्रेशन के लिए सोलो कॉन्सर्ट किया। 2020 में नोटफॉरनोट एंटरटेनमेंट ने मिलबेन का पहला सिंगल 'ग्रेस विल लीड मी होम' रिलीज किया। 2023 में उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी की अमेरिकी यात्रा के दौरान भारत का राष्ट्रगान गाया था। 2023 में मणिपुर हिंसा के बाद मिलबेन ने प्रधानमंत्री मोदी के समर्थन में ट्वीट करते हुए विपक्षियों की आलोचना की। उन्होंने नागरिकता संसोधन विधेयक (CAA) का भी समर्थन करते हुए कहा था कि यह एक सच्चा लोकतांत्रिक कदम है। मैरी मिलबेन सोशल मीडिया पर काफी ऐक्टिव रहती हैं। उनके इंस्टाग्राम पर 97.1K फॉलोअर्स हैं।