विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की फिल्म 'रणबाली' सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। इस फिल्म को लेकर जबरदस्त बज बना हुआ है। शादी के बाद रश्मिका और विजय साथ में पहली बार किसी प्रोजेक्ट में नजर आए हैं। इस फिल्म के विलने अर्नोल्ड वोस्लू की भी खूब चर्चा हो रही हैं। वह हॉलीवुड के दिग्गज ऐक्टर हैं। उन्होंने 'द मम्मी' सीरीज में खूंखार विलेन इमहोतेप का रोल प्ले किया है जिसके लिए उन्हें दुनिया जानती है। अर्नोल्ड वोस्लू की यह पहली भारतीय फिल्म है।
अर्नोल्ड वोस्लू इस फिल्म में ब्रिटिश राज के अफसर सर थियोडोर हेक्टर की भूमिका निभा रहे हैं। यह एक पीरियड ड्रामा फिल्म है जिसमें ब्रिटिश सरकार के दौर की भयानक सच्चाई को बड़े पर्दे पर दिखाया गया है।
यह भी पढ़ें: कानपुर में 'कच्चा बादाम' सुनते ही भड़कीं अंजलि, बीच में छोड़ा कार्यक्रम
अर्नोल्ड वोस्लू कौन हैं?
अर्नोल्ड वोस्लू का जन्म दक्षिण अफ्रीका के प्रिटोरिया में हुआ था। उनके घर में हमेशा से ही ऐक्टिंग का माहौल था। उनके माता-पिता स्टेज पर ऐक्टिंग करते थे। अर्नोल्ड ने 'टेक्निकॉन प्रिटोरिया' में ऐक्टिंग की पढ़ाई की। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत थिएटर 'बोट गान बार्डर टो' (1984) से की थी। 90 के दशक में उन्होंने अमेरिका का रूख किया।
'द मम्मी' से उन्हें मिलीं पहचान
1999 में उन्होंने फिल्म 'द मम्मी' और 'द मम्मी रिटर्न्स' में इमहोतेप का खूंखार रोल प्ले किया। इस दोनों फिल्मों ने उन्हें हॉलीवुड का स्टार बना दिया। उन्होंने 'हार्ट टारगेट' (1993), 'एजेंट कोडी बैंक्स' (2003), 'ब्लड डायमंड' (2006), 'सिल्वरटन सीज' (2022) जैसी सुपरहिट फिल्मों में शानदार काम किया है। हॉलीवुड में पहचान बनाने के बाद अब वह भारतीय फिल्म में डेब्यू कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें: इस आदमी ने अकेले बना डाली फिल्म One Man, IMDB पर 9.3 रेटिंग, क्या आपने देखी है?
क्या है 'रणबाली' की कहानी?
'रणबाली' में अर्नोल्ड वोस्लू विजय देवरकोंडा को कड़ी टक्कर दे रहे हैं। फिल्म में उनके लुक की भी खूब तारीफ हुई। फिल्म में 1876-1878 के दशक के बीच के सबसे भयंकार अकाल को दिखाया गया है। इस अकाल की वजह से आंध्रप्रेदश के रायलसीमा इलाके में करीब 7 लाख लोगों की जान चली गई थी। इन मौतों के पीछे सिर्फ सूखा नहीं बल्कि अंग्रेजी शासकों की नीतिया था जिसने स्थिति को बदतर बना दिया था। रणबाली उन लोगों को कहा गया था जिन्होंने अंग्रेजी शासकों का विरोध किया।
