भोजपुरी फिल्मों हिरोइन और सिंगर अक्षरा सिंह ने एक गाना क्या बनाया, सुपरस्टार पवन सिंह के फैन सुलग पड़े। अक्षरा सिंह और पवन सिंह के प्रशंसक एक-दूसरे को गालियां दे रहे हैं, ट्रोल कर रहे हैं। अक्षरा सिंह ने अपने यूट्यूब चैनल 'अक्षरा सिंह' पर इस गाने को रिलीज किया है। गाने का नाम है 'दगाबाज-रंगबाज।' गाने में कुछ ऐसा है, जिसने पवन सिंह के प्रशंसकों को भड़का दिया है। पवन सिंह के फैन, अक्षरा सिंह के पुराने वीडियो क्लिप्स को शेयर कर रहें हैं। उन फिल्मों के क्लिप, जिनमें अक्षरा और पवन सिंह रोमांटिक अंदाज में नजर आ रहे हैं, अक्षरा सिंह पवन सिंह की तारीफ में कसीदे पढ़ती नजर आ रहीं हैं।
यूपी हो, बिहार हो या मुंबई के पॉश कॉलोनी में बैठे बॉलीवुड के सबसे बड़े सितारे, कोई ऐसा नहीं है, जिसे पवन सिंह और अक्षरा की लव स्टोरी और ब्रेक-अप स्टोरी की खबर न हो। दोनों के प्यार को भी खूब सुर्खियां मिलीं, ब्रेकअप को भी। एक जमाने में एक-दूसरे के साथ हर मौके पर नजर आने वाली यह जोड़ी, अब एक-दूसरे के खिलाफ जमकर बयानबाजी करती है। पवन सिंह कभी-कभी तो अक्षरा सिंह अक्सर, इस रिश्ते पर बात करती हैं, पवन सिंह पर कई संगीन आरोप लगाती हैं। वह मारपीट से लेकर गर्भपात तक के आरोप लगा चुकी हैं। दोनों के बीच की अनबन इस हद तक बढ़ गई है कि अब गानों में भी दोनों की रंजिश ही नजर आती है।
यह भी पढ़ें: करोड़ों फैन, नड्डा-शाह तक पकड़, फिर सियासत में कहां चूक रहे पवन सिंह?
लव स्टरोी के हेट स्टोरी में बदले हुए कई साल हो गए हैं लेकिन अचानक ऐसा क्या हुआ है कि अक्षरा सिंह पर पवन सिंह के फैन भड़क गए हैं। यही तो हम आपको बताने आए हैं-
'दगाबाज-रंगबाज' गाने में ऐसा क्या है?
अक्षरा सिंह ने इस गाने में अपने अपोजिट जिस स्टार को कास्ट किया है, वह पवन सिंह के गेटअप में नजर आ रहा है। वह पहन सिंह की स्टाइल में ड्रेस पहने हुए है, उनकी तरह हरकतें करता नजर आ रहा है। गाने में पवन सिंह से जुड़ा एक सीन है, जिस पर सबसे ज्यादा बवाल हो रहा है। पवन सिंह ने हरियाणा की एक कलाकार अंजली राघव की कमर को एक कार्यक्रम के दौरान बार-बार टच किया था, जिससे वह असहज हो गईं थीं। सोशल मीडिया पर उन्होंने इसके खिलाफ खुद आकर कहा था कि पवन सिंह की यह हरकत उन्हें ठीक नहीं लगी थी।
अक्षरा सिंह ने उसी विवाद से जुड़ा एक सीन अपने गाने में रखा है। हीरो अक्षरा सिंह की कमर को टच करता है, अक्षरा सिंह तपाक से उसे थप्पड़ जड़ दे रही हैं। गाने में अक्षरा सिंह का इशारा पवन सिंह के फीगर से लेकर उनके अफेयर तक पर है। पवन सिंह के कई अफेयर रहे हैं। वह शादीशुदा थे, तब भी उनके अफेयर रहे हैं। एक सीन में वह पवन सिंह की तरह दिखने वाले हीरो को थुलथुला बताती नजर आ रही हैं। वह पवन सिंह के अफेयर और चरित्र पर भी सवाल उठा रही हैं।
यह भी पढ़ें: 'मुझे बच्चा गिराने की दवा दी', ज्योति ने पवन सिंह पर लगाए गंभीर आरोप
गाने में ही एक सीन ऐसा है, जिसमें पवन सिंह का फेमस डायलॉग 'झमकौला से होई' का जवाब दिया गया है। अक्षरा इसके जवाब में कहती नजर आ रही हैं, 'खाली बनला से होई।'
पवन सिंह और अक्षरा सिंह को जानने वाले हर इंसान को यह पता चल जाएगा कि गाना अक्षरा सिंह ने क्यों गया है।
क्या कह रहे हैं पवन सिंह के फैन?
पवन सिंह के फैन उन्हें डिफेंड कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि पवन सिंह पावर स्टार हैं, जिनके नाम का सहारा लेकर अक्षरा सिंह आगे बढ़ रही हैं। पवन सिंह कभी उनका नाम नहीं लेते हैं लेकिन अक्षरा सिंह बार-बार उन्हीं का नाम लेतीं हैं, उन्हीं के सहारे अपनी दुकान चला रही हैं।
यह भी पढ़ें: 'कम से कम एक बीवी के साथ तो रहता हूं', पवन सिंह को खेसारी का जवाब
अक्षरा सिंह के फैन क्या कह रहे हैं?
अक्षरा सिंह के प्रशंसकों का कहना है कि पवन सिंह ने अपने कैरेक्टर ही ऐसा बना लिया है कि अब कोई उन्हें लोग ताना मारते हैं। कुछ लोग उनकी पत्नियों का जिक्र करके भी उन्हें घेर रहे हैं।
गाने के बारे में जो आप जानना चाहते हैं-
- अल्बम: दगाबाज रंगबाज
- सिंगर: अक्षरा सिंह
- लिरिक्स: मनोज मतलबी
- म्यूजिक डायरेक्टर: गोविंद ओझा
- निर्देशक: महेश वेंकट
- कोरियोग्राफर: उधारी बाबू
अक्षरा और पवन सिंह का रिश्ता कैसा है?
पवन सिंह का भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह के बीच लंबा अफेयर रहा है। पवन सिंह शादीशुदा थे तब भी अफेयर था। दोनों के बीच प्यार फिर खूब तकरार हुआ। अक्षर सिंह ने पवन सिंह पर मारपीट और हिंसा के आरोप लगाए थे। उन्हें पवन सिंह के प्रशंसकों से खूब धमकी भी मिली थी। अक्षरा सिंह अक्सर इस मामले पर बात करती हैं।
