टेलीविजन अभिनेता कुशाल टंडन इन दिनों अमेजन प्राइम वीडियो के रियलिटी शो 'द अलायंस' में नजर आ रहे हैं। शो में पहले ही दिन से उनकी जोड़ी कोरियोग्राफर और कॉन्टेंट क्रिएटर जैद दरबार के साथ है जिनकी शादी गौहर खान से हुई है। गौहर कुशाल टंडन की एक्स गर्लफ्रेंड थीं। गेम की शुरुआत से दोनों एक ही टीम में हैं लेकिन दोनों के बीच में कभी कोई झगड़ा नहीं हुआ। जैद ने बताया कि शो में आने से पहले गौहर खान ने उन्हें एक सलाह दी थी।
सोहेल खान के सामने बात करते हुए जैद ने कहा, 'तेरा मेरा तो रिश्ता ही ऐसा कि हमारी लड़ाई हो सकती थी लेकिन जिस आदमी के पास अनुभव है वही इसे समझ पाएगा।' उसके बाद कुशाल ने सोहेल से पूछा कि क्या आपको हम दोनों का इतिहास पता है? सोहेल ने कहा, 'नहीं।' इस पर कुशाल ने कहा, 'एक लड़की जिससे मैं कभी प्यार करता था उस लड़की से इसने शादी की है।'
यह भी पढ़ें: 'तहलका' की शूटिंग बिना अमरीश पुरी के हुई थी, फिर कैसे निभाया विलेन का रोल?
जैद ने दिखाई समझदारी
सोहेल दोनों की समझदारी की तारीफ करते हैं। जैद ने कहा, 'हम दोनों एक दूसरे के साथ कोर्डियल है क्योंकि हम मैच्योर हैं। 15 साल हो गए है इस बात को और मेरे दो बच्चे हो गए और मेरी बीवी मेरेको बस एक ही बात बोली, कि वह बहुत अच्छा इंसान है जैद। बीवी पे अंधा भरोसा है मुझे।'
जैद ने कहा कि शुरुआत में मुझे कुशाल से मिलने में हिचकिचाहट हो रही थी लेकिन उसने मुझे पहले ही दिन गले लगा लिया। दोनों शुरुआत से एक ही टीम में हैं। जैद कुशाल को अपना दोस्त मानते हैं और उन्हें समझाते भी है और गलत होने पर आइना भी दिखाते हैं। गेम के तीसरे हफ्ते में मिनी माथुर ने जैद को दूसरी टीम में डाल दिया ताकि वह अपनी गेम अच्छे से खेल सकें।
यह भी पढ़ें: 'उसके कई अफेयर्स हैं', शिवांगी जोशी को लेकर शिल्पा शिंदे का बड़ा दावा
'बिग बॉस 7' में कुशाल और गौहर को हुआ था प्यार
गौहर और कुशाल की पहली मुलाकात साल 2013 में 'बिग बॉस 7' में हुई थी। इस शो में दोनों को प्यार हुआ था। साल 2014 में दोनों अलग हो गए थे। नवंबर 2020 में गौहर ने जैद दरबार से सगाई कर ली थी और उसी साल दिसंबर महीने में शादी की। कपल के दो बेटे हैं। दोनों अपनी शादीशुदा जिंदगी में बेहद खुश हैं।
