दुनियाभर में एपस्टीन फाइल्स को लेकर जमकर विवाद हो रहा है। इन फाइल्स में कई नेताओं और बिजनेसमैन के नाम सामने आए हैं। अब अमेरिकी बिजनेसमैन बिल गेट्स का इस मामले में बड़ा कबूलनामा आया है। बिल गेट्स ने जेफरी एपस्टीन के साथ अपने संबंधों को लेकर गेट्स फाउंडेशन के कर्मचारियों से माफी मांगी है। इसके साथ ही उन्होंने कबूल किया है कि दो रूसी लड़कियों के साथ उनके संबंध थे। 

 

मंगलवार को वॉल स्ट्रीट जर्नल की ओर से जारी की गई एक स्पेशल रिपोर्ट में इस बात की जानकारी दी गई है। रिपोर्ट् के अनुसार,  उन्होंने अपनी संस्था गेट्स फाउंडेशन के कर्मचारियों से बातचीत में माना कि उनके शादी के दौरान दो रूसी महिलाओं के साथ अफेयर थे। हालांकि, बिल गेट्स ने यह  साफ कर दिया है कि उन्होंने एपस्टीन मामले में कुछ भी गलत काम नहीं किया है।

 

यह भी पढ़ें: PM मोदी ने बना दिया कभी ना टूटने वाला रिकॉर्ड? राहुल गांधी तो क्या ट्रंप भी पीछे

एपस्टीन पर क्या बोले?

बिल गेट्स ने कर्मचारियों के सामने कबूल किया कि उन्होंने कई ऐसी गलतियां की हैं जिसके कारण उनके ग्रुप की छवि को नुकसान पहुंचा है। हालांकि, बिल गेट्स ने साफ किया कि जेफरी एपस्टीन के क्राइम में उनका कोई हाथ नहीं था। गेट्स ने जोर देकर कहा कि उन्होंने कभी भी एपस्टीन के पीड़ितों या उनके आसपास की महिलाओं के साथ समय नहीं बिताया। बिल गेट्स ने साफ शब्दों में कहा, 'मैंने कुछ भी गैरकानूनी नहीं किया। मैंने कुछ भी गलत होते नहीं देखा।'

वायरल तस्वीरों पर क्या बोले बिल गेट्स?

एपस्टीन फाइल्स में बिल गेट्स की कई तस्वीरें सामने आई हैं।  इन तस्वीरों के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि  हाल ही में जारी एपस्टीन से जुड़ी फाइलों में जो तस्वीरें सामने आई हैं, जिनमें वह कुछ महिलाओं के साथ दिख रहे हैं। वे तस्वीरें एपस्टीन के कहने पर बिजनेस मीटिंग के बाद ली गई थीं। उन मौकों पर एपस्टीन के स्टाफ मेंबर्स भी मौजूद थे।

 

यह भी पढ़ें: पाकिस्तान को क्यों नहीं भा रही अल जजीरा की रिपोर्टिंग, क्यों उठ रहे सवाल?

एपस्टीन से संबंधों को बताया गलती

बिल गेट्स ने जेफरी एपस्टीन से जुड़ाव को बड़ी गलती बताते हुए फाउंडेशन के स्टाफ से माफी मांगी है। उन्होंने माना कि साल 2011 में एपस्टीन से मिलना उनकी ए बहुत बड़ी गलती थी, खासकर तब जब एपस्टीन 2008 में नाबालिग से संबंधित अपराधों में दोषी ठहराए जा चुके थे। 

 

उन्होंने कहा कि उन्होंने एपस्टीन के बैकग्राउंड की सही से जांच नहीं की। उन्होंने कहा कि एपस्टीन के साथ समय बिताना और गेट्स फाउंडेशन के अधिकारियों को भी उन बैठकों में शामिल करना गलत फैसला था।उन्होंने फाउंडेशन के कर्मचारियों से माफी मांगते हुए कहा, 'यह मेरी बड़ी गलती थी। जिन लोगों को मेरी वजह से इस मामले में खींचा गया, उनसे मैं माफी मांगता हूं।'