अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एलान किया है कि अमेरिकी सेना ने ईरान में बड़े पैमाने पर सैन्य अभियानों की शुरुआत कर चुकी है। यह कार्रवाई इजरायल के साथ मिलकर की जा रही है, जिसका मकसद ईरानी शासन से अमेरिका, उसके सैनिकों, विदेशी ठिकानों और सहयोगी देशों को होने वाले तत्कालिक खतरे को खत्म करना है।
डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को दुनिया का सबसे बड़ा आतंकवादियों को पालने-पोसने वाला देश करार दिया है। डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि ईरान को कभी परमाणु हथियार बनाने की इजाजत नहीं दी जा सकती है। उन्होंने याद दिलाया कि पिछले साल जून में अमेरिका ने ईरान के प्रमुख परमाणु ठिकानों को इसी वजह से तबाह किया था।
यह भी पढ़ें: क्या मारे गए ईरान के राष्ट्रपति? इजरायली स्ट्राइक के बाद ईरानी मीडिया क्या बोला?
डोनाल्ड ट्रंप, राष्ट्रपति, अमेरिका:-
कुछ समय पहले, अमेरिकी सेना ने ईरान में बड़े कॉम्बैट ऑपरेशन शुरू किए। हमारा मकसद ईरानी शासन से आने वाले खतरों को खत्म करके अमेरिकी लोगों की रक्षा करना है। ईरान बहुत ही कठोर, भयानक लोगों का एक खतरनाक ग्रुप है। इसकी खतरनाक गतिविधियां सीधे तौर पर अमेरिका, हमारे सैनिकों, विदेश में हमारे बेस और दुनिया भर में हमारे सहयोगियों को खतरे में डालती हैं।
डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि अब ईरान ने फिर से अपना परमाणु कार्यक्रम शुरू किया है, ईरान लंबी दूरी की मिसाइलें विकसित कर रहा है, जिसकी जद में यूरोप और अमेरिकी सैनिक हैं। उन्होंने कहा है कि अमेरिकी सेना ईरान की नौसेना को नेस्तनाबूद करेगी, मिसाइल उद्योग को पूरी तरह तबाह करेगी।
यह भी पढ़ें: क्या है ऑपरेशन 'शील्ड ऑफ जूडा', इजरायल-USA ने ईरान में तबाही क्यों मचाई?
डोनाल्ड ट्रंप, राष्ट्रपति, अमेरिका:-
ईरान दुनिया में आतंक को स्पॉन्सर करने वाला नंबर वन देश है। हाल ही में उसने अपने ही हजारों नागरिकों को सड़क पर मार डाला, जब वे विरोध कर रहे थे। मेरे प्रशासन की हमेशा से यह नीति रही है कि इस आतंकवादी सरकार के पास कभी भी परमाणु हथियार नहीं हो सकता। मैं फिर से कहूंगा, उनके पास कभी भी न्यूक्लियर वेपन नहीं हो सकता। हमने उन्हें चेतावनी दी थी कि वे परमाणु हथियारों की अपनी बुरी कोशिश फिर कभी शुरू न करें, और हमने बार-बार डील करने की कोशिश की। हमने कोशिश की। वे ऐसा करना चाहते थे।
'हूती और हमास भी खत्म करेगी अमेरिकी सेना'
डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि अब अमेरिकी सेना हमास और हूती जैसे आतंकियों संगठनों को नष्ट कर देगी, जिससे अस्थिरता न फैलने पाए। उन्होंने ईरान की सेना, इस्लामिक रिवॉल्यूशनरी गार्ड और पुलिस को चेतावनी दी कि वे हथियार डाल दें, उन्हें पूरी इम्यूनिटी मिलेगी, वरना मौत निश्चित है।
यह भी पढ़ें: क्या है ऑपरेशन 'शील्ड ऑफ जूडा', इजरायल-USA ने ईरान में तबाही क्यों मचाई?
'ईरान की आजादी की घड़ी आ गई'
ईरान के लोगों से अपील करते हुए ट्रंप ने कहा कि उनकी आजादी का घड़ी आ गई है। घर के अंदर रहें क्योंकि बाहर बहुत खतरनाक है, बम गिर रहे हैं। जब अमेरिका का काम खत्म हो जाएगा, तब वे सरकार पर अपना नियंत्रण वापस ले लें। यह कई पीढ़ियों में आने वाला एकमात्र मौका है।
डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, 'उन्हें नहीं पता था कि क्या हो रहा है। वे बस बुराई करना चाहते थे। लेकिन ईरान ने मना कर दिया, जैसा कि वह दशकों से करता आ रहा है। उन्होंने अपने न्यूक्लियर एम्बिशन को छोड़ने का हर मौका ठुकरा दिया और हम इसे अब और बर्दाश्त नहीं कर सकते। उन्होंने अपने न्यूक्लियर प्रोग्राम को फिर से बनाने और लंबी दूरी की मिसाइलें बनाने की कोशिश की जो अब यूरोप में हमारे बहुत अच्छे दोस्तों और सहयोगियों, विदेश में तैनात हमारे सैनिकों के लिए खतरा बन सकती हैं। जल्द ही अमेरिकी होमलैंड तक पहुंच सकती हैं।'
यह भी पढ़ें: पाकिस्तान या ईरान, बलूचिस्तान पर इजरायल की नजर के पीछे वजह कौन?
'ईरान के लोगों तय करें कि किसके हाथ में होगी सत्ता'
डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया कि पहले के राष्ट्रपतियों ने मदद नहीं की, लेकिन अब वे ईरान के लोगों की मदद कर रहे हैं। अमेरिका भारी ताकत और जबरदस्त बल के साथ उनके साथ खड़ा है। तेहरान और अन्य शहरों में विस्फोटों की खबरें आ रही हैं, जिससे स्थिति बहुत तनावपूर्ण बनी हुई हैं। पूरी दुनिया की नजरें इस पर टिकी हैं।
ईरानी सेनाओं को मौत की धमकी दे रहे हैं डोनाल्ड ट्रंप
डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, 'अमेरिकी सेना ने इसलिए ही कट्टरपंथी तानाशाही को अपनी सुरक्षा के लिए खतरा बनने से रोकने के लिए एक बड़ा और लगातार ऑपरेशन चलाया है। हम उनकी नेवी को खत्म करने जा रहे हैं। हम यह पक्का करने जा रहे हैं कि इस इलाके के आतंकवादी प्रॉक्सी अब इस इलाके या दुनिया को अस्थिर न कर सकें। इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड के सदस्यों, आर्म्ड फोर्सेज और सभी पुलिस वालों से, मैं आज रात कहता हूं कि आपको अपने हथियार डाल देने चाहिए और पूरी इम्यूनिटी लेनी चाहिए, वरना, पक्की मौत का सामना करना पड़ेगा। अपने हथियार डाल दो, तुम्हारे साथ पूरी इम्यूनिटी के साथ सही बर्ताव किया जाएगा, वरना तुम्हें मरना पड़ेगा।'
