अमेरिका के लॉस एंजेलिस में हुए एक मेट्रो बस क्रैश की हवाई कवरेज करते वक्त न्यूज चैनल का हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया। इस हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई है। यह हेलीकॉप्टर NBC लॉस एंजेलिस (KNBC-TV) का था, जो सैन फर्नांडो वैली में नॉर्डहॉफ स्ट्रीट और डी सोटो एवेन्यू के चौराहे के पास गिरा। बता दें इसी जगह पर पहले एक मेट्रो बस और एक SUV की टक्कर हुई थी। बस क्रैश में कम से कम दो लोगों की मौत की खबर है और कई अन्य घायल हैं।  

 

बस क्रैश का हवाई कवरेज कर रहे हेलीकॉप्टर से जर्नलिस्ट एलियाना मोरेनो (Eliana Moreno) लाइव रिपोर्टिंग कर रही थीं। बताया जा रहा है कि इस हादसे में हेलीकॉप्टर में सवार रिपोर्टर सहित 3 लोगों की मौत हो गई है।   

बस और SUV की हुई थी टक्कर

मिली जानकारी के मुताबिक, यह हेलीकॉप्टर NBC Los Angeles (KNBC-TV) से जुड़ा था। इस हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई है। हालांकि, क्रू मेंबर्स की स्थिति की स्वतंत्र रूप से आधिकारिक पुष्टि होना अभी बाकी है। दरअसल, इससे पहले लॉस एंजेलिस के सैन फर्नांडो वैली में नॉर्डहॉफ स्ट्रीट और डी सोटो एवेन्यू के पास एक मेट्रो बस और SUV की टक्कर हुई, जिसमें कम से कम दो लोगों की मौत हो गई और कई घायल लोग घायल हुए। 

इसी दुर्घटना की हवाई कवरेज करने के लिए न्यूज हेलीकॉप्टर वहां भेजा गया था लेकिन कवरेज के दौरान ही हेलीकॉप्टर पास में दो इमारतों के बीच क्रैश होकर शिपिंग कंटेनरों और खड़ी गाड़ियों पर जा गिरा और उसमें आग लग गई। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस हेलिकॉप्टर हादसे में कुल 3 लोगों की मौत हुई है और इसमें से एक व्यक्ति जमीन पर खड़ा था।  

हेलिकॉप्टर क्रैश की जांच करेंगे FAA और NTSB

इस हादसे में हेलिकॉप्टर में पायलट जॉर्ज मार्सिनिव और फोटो जर्नलिस्ट एलियाना मोरेनो सवार थे, दोनों की मौत हो गई। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, नेशनल ट्रांसपोर्टेशन सेफ्टी बोर्ड (NTSB) और फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (FAA) हेलिकॉप्टर क्रैश की जांच करेंगे।