दुनिया में झूठ बोला जाता है, लेकिन पाकिस्तान के नेता सफेद झूठ बोलते हैं। 14 अगस्त को अपनी आजादी दिवस पर पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने एक ऐसा बयान दिया, जिसकी सोशल मीडिया पर खूबर चर्चा होने लगी। उनका कहना है कि पाकिस्तान में करीब 4 फीसद हिंदू हैं। वे उतना ही आजाद हैं, जितना अन्य देशों में। हद तो तब हो गई जब उन्होंने यह तक कह दिया कि पाकिस्तान का हिंदू भारत जाने की बजाय पाकिस्तान में रहना पसंद करता है।

 

हकीकत यह है कि पाकिस्तान में हिंदू सरकारी दमन और यातना का सामना करते हैं। भारत में धार्मिक यात्रा पर आने के बाद सैकड़ों परिवार आज तक वापस नहीं लौटे। हिंदुओं के अलावा सिख समुदाय को भी पाकिस्तान में उत्पीड़न का सामना करना पड़ता है। 

 

 

 

 

यह भी पढ़ें: लाल सागर पर नियंत्रण की होड़, भारत के सामने चुनौती और विकल्प क्या हैं?

 

अपने संबोधन में आसिफ अली जरदारी ने कहा, 'भारतीय अखंड भारत में विश्वास रखते हैं। लेकिन हम मुसलमान हैं, वे नहीं। फिर भी हम ऐसी सोच वाले मुसलमान हैं जो पाकिस्तान में 4 फीसद हिंदुओं को बर्दाश्त करते हैं। वे (हिंदू) उतने ही आजाद हैं, जितना और कहीं। वे भारत के बजाय हमारे साथ रहना पसंद करेंगे।' हालांकि आधिकारिक आंकड़े जरदारी के दावे से अलग हैं। साल 2023 में हुई पाकिस्तान की जनगणना के मुताबिक वहां 2.17 फीसद हिंदू हैं। इनकी कुल संख्या करीब 52 लाख है।

घरेलू मोर्चे पर घिरे पाकिस्तान ने भारत पर किया फोकस

पाकिस्तान इन दिनों अपने घरेलू मोर्चे पर बुरी तरह से घिरा है। बलूचिस्तान में विद्रोह की आग व्यापक हो चुकी है। कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर में भी जनता सरकार के खिलाफ है। खैबर पख्तूनख्वा में टीटीपी के आगे सेना और पुलिस टिक नहीं पा रही है। यही कारण है कि पाकिस्तान ने अब भारत पर फोकस करना शुरू किया है, ताकि घरेलू मुद्दों से ध्यान भटकाया जा सके। पहलगाम पहले से पहले पाकिस्तान के सेना प्रमुख आसिफ मुनीर ने भी हिंदू-मुस्लिम वाला कार्ड खेला था। उन्होंने कहा था कि हम हिंदुओं से अलग हैं। कुछ दिन पहले ही डीजी आईएसपीआर अहमद शरीफ चौधरी ने भी हिंदुओं को काफिर कहकर संबोधित किया था। 

 

यह भी पढ़ें: तुर्की में F-16 फाइटर जेट क्रैश, दो जगह उठते दिखा धुआं; क्या हमला हुआ?

शहबाज ने दी गीदड़ भभकी

14 अगस्त को ही पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने भी भारत को धमकी दी। और युद्धविराम करवाने पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का शुक्रिया अदा किया। शहबाज शरीफ ने कहा, 'भारत ने सिंधु नदी के पानी के इस्तेमाल से जुड़े समझौते को एकतरफा और गैर-कानूनी तरीके से बंदकर खुद को शांति का दुश्मन साबित किया है। मैं साफ और स्पष्ट शब्दों में कहता हूं कि पाकिस्तान के पानी की हर एक बूंद हमारे लिए 'रेड लाइन'। अगर भारत इस पर दोबारा विचार नहीं करता है तो हम उन्हें सीधे जवाब देंगे। मैं डोनाल्ड ट्रंप का शुक्रिया अदा करता हूं कि उन्होंने पिछले साल भारत-पाकिस्तान युद्ध को रोका, जिससे लाखों लोगों की जान बची।'