तुर्की के यालोवा प्रांत में बुधवार को एक बड़ा हादसा हुआ। यहां ट्रेनिंग के दौरान अमेरिका निर्मित एक एफ-16 फाइटर जेट क्रैश हो गया। गनीमत रही है कि पायलट समय पर जहाज से निकालने पर कामयाब रहा। उसकी जान बच गई। सोशल मीडिया पर हादसे के कई वीडियो वायरल हैं। इसमें खाली और पेड़-पौधों से भरे इलाके में दो स्थानों पर धुएं का गुबार और आग उठती दिख रही है। तुर्की में इस साल यह एफ-16 फाइटर जेट का दूसरा हादसा है। 25 फरवरी को बालिकेसिर के पास एक एफ-16 विमान क्रैश हुआ था। इस हादसे में पायलट की जान चली गई थी।
तुर्की के रक्षा मंत्रालय ने एक्स पर लिखा, 'हमारी वायु सेना का एक F-16 विमान यालोवा में ट्रेनिंग उड़ान के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। हमारे पायलट ने इजेक्ट किया और वे सुरक्षित हैं। दुर्घटना का कारण विस्तृत जांच के बाद पता चलेगा।'
यह भी पढ़ें: ट्रंप बोले- होर्मुज पर हमारा नियंत्रण, ईरान ने रख दी दोबारा खोलने की नई शर्त
हालांकि काफी दूरी पर दो स्थानों पर धुआं उठने के बाद मामला संदिग्ध लग रहा। सोशल मीडिया पर लोगों ने सवाल उठाया कि दो स्थानों पर धुआं क्यों उठ रहा है? एक वीडियो में यह भी दिख रहा है कि जिस वक्त विमान क्रैश हुआ, उसी वक्त एक अन्य विमान हवा में था। इसके बाद यह भी सवाल उठाने लगा है कि क्या किसी दूसरे विमान ने निशाना तो नहीं बनाया।
यह भी पढ़ें: किसी ने विद्रोह कुचला, कोई कट्टरपंथी, अमेरिका के खिलाफ ईरान की नई टीम कैसी है?
तुर्की टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक सैन्य विमान यालोवा के सिफ्टलिक्कोय जिले के तास्कोप्रू कस्बे में स्थित 18वें मुख्य जेट बेस के पास हादसे का शिका हुआ। पायलट पैराशूट की मदद से कूदकर बचने में सफल रहा। उसे तुरंत यालोवा प्रशिक्षण एवं अनुसंधान अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटनास्थल पर दमकल और मेडिकल टीम भेजी गई है। यह फाइटर जेट एस्किसेहिर प्रथम मुख्य जेट बेस के सेलन स्क्वाड्रन का हिस्सा था।