घर सजाने का तरीका भी समय के साथ बदलता रहता है। कुछ साल पहल जहां लोग घर को कम सामान और हल्के रंगों के साथ सिंपल रखना पसंद कर रहे थे। वहीं अब होम डेकोर में थोड़ा रंग, अलग-अलग टेक्सचर और अपनी पसंद की चीजें शामिल का ट्रेंड बढ़ रहा है। 2026 में भी मिनिमलिज्म और मैक्सिमलिज्म दोनों देखने को मिल रहे हैं लेकिन दोनों के बीच का एक नया स्टाइल ज्यादा चर्चा में है।

 

2026 के इंटीरियर ट्रेंड्स में वार्म मिनिमलिज्म और मिनिमल मैक्सिमलिज्म जैसी स्टाइल सामने आ रही हैं। इसका मतलब है कि घर बहुत ज्यादा भरा हुआ भी न लगे और इतना खाली भी न हो कि वह ठंडा या बोरिंग दिखे। इसमें सादे फर्नीचर के साथ लकड़ी, सुंदर लाइटिंग, आर्ट पीस और कुछ पसंदीदा सजावटी चीजों को जगह दी जाती है।

 

यह भी पढ़ें: 9-5 की भागदौड़ में भी फिट कैसे रहें? जाने 20 मिनट का आसान वर्कआउट

मिनिमलिज्म और मैक्सिमलिज्म क्या है?

मिनिमलिज्म में घर को ज्यादा सामान से भरने के बजाय कम और काम की चीजों से सजाया जाता है। इसमें सिंपल फर्नीचर, साफ जगह और हल्के या न्यूट्रल रंग ज्यादा देखने को मिलते हैं। वहीं मैक्सिमलिज्म में इसके उलटा ज्यादा रंग, पैटर्न, आर्ट, सजावटी सामान और अलग-अलग चीजों को साथ रखा जाता है। इसका मकसद घर को ज्यादा पर्सनल और कलरफुल लुक देना होता है।

2026 में दोनों के बीच का स्टाइल क्यों पसंद किया जा रहा है?

2026 में पूरी तरह सिंपल या पूरी तरह भरा हुआ घर रखने के बजाय लोग दोनों स्टाइल को मिलाने की तरफ जा रहे हैं। इसमें घर का बेस सिंपल रखा जाता है लेकिन उसमें अपनी पसंद के रंग, कुशन, पेंटिंग, लैंप, पौधे या दूसरी सजावटी चीजें जोड़ दी जाती है। लिवस्पेस के 2026 ट्रेंड्स के मुताबिक मिनिमल मैक्सिमलिज्म में बहुत ज्यादा सामान भरने के बजाय टेक्सचर, हाथ से बनी चीजों, स्कल्प्चरल डेकोर और सोच-समझकर चुनी गई चीजों पर ध्यान दिया जा रहा है।

घर में कैसे अपनाएं यह ट्रेंड?

अगर आप भी 2026 के इस ट्रेंड को घर में लाना चाहते हैं तो पूरा घर बदलने की जरूरत नहीं है। छोटे बदलाव से भी यह लुक बनाया जा सकता है। 2026 में गर्म और नेचुरल रंग जैसे बेज, टेराकोटा, सेज ग्रीन और ब्राउन टोन भी इंटीरियर में देखने को मिल रहे हैं। पूरी तरह सफेद या ठंडे ग्रे रंगों की जगह अब घरों में ज्यादा गर्म और आरामदायक रंगों को पसंद किया जा रहा है।

  • सोफा और बड़े फर्नीचर को सिंपल रखें।
  • कुशन या पर्दों में थोड़ा रंग जोड़ें।
  • लकड़ी या मिट्टी के सामान का इस्तेमाल करें।
  • दीवार पर अपनी पसंद की पेंटिंग या फोटो लगाएं।
  • कमरे में एक-दो खास डेकोर पीस रखें।
  • लाइटिंग को बहुत तेज रखने के बजाय सॉफ्ट लाइट इस्तेमाल करें।
  • बहुत ज्यादा सामान एक साथ रखने से बचें।

यह भी पढ़ें: स्वाइन फ्लू से बीमार हुईं शबाना आजमी, क्या है यह संक्रमण?

2026 में कौन सा ट्रेंड रहेगा आगे?

अगर दोनों में से एक को चुनने की बात करें तो 2026 में पूरी तरह मिनिमलिज़्म या पूरी तरह मैक्सिमलिज़्म के बजाय दोनों का बैलेंस ज्यादा पसंद किया जा रहा है। यानी घर साफ और खुला दिखे लेकिन उसमें रंग, टेक्सचर और आपकी पसंद की चीजों की कमी भी न हो।

 

इसलिए अगर आपको सिंपल घर पसंद है तो मिनिमलिज़्म को थोड़ा पर्सनल टच देकर अपना सकते हैं। वहीं अगर आपको रंग और सजावट पसंद है तो मैक्सिमलिज़्म को थोड़ा कंट्रोल में रखकर घर को खूबसूरत बनाया जा सकता है। आखिर में सबसे अच्छा होम डेकोर वही है जिसमें घर सुंदर दिखने के साथ-साथ आपको आराम भी महसूस हो।