logo

मूड

ट्रेंडिंग:

9-5 की भागदौड़ में भी फिट कैसे रहें? जाने 20 मिनट का आसान वर्कआउट

9 से 5 की नौकरी में लंबे समय तक बैठे रहने से शरीर सुस्त हो सकता है। ऐसे में सुबह 20 मिनट का आसान वर्कआउट करके दिन की शुरुआत एक्टिव तरीके से की जा सकती है।

AI generate image of workout woman

प्रतीकात्मक तस्वीर, Photo Credit- ChatGPT

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

आजकल ज्यादातर लोगों का काफी समय ऑफिस के काम में निकल जाता है। सुबह जल्दी उठकर तैयार होना, ऑफिस के लिए निकलना और फिर कई घंटे कुर्सी पर बैठकर काम करना रोज की जिंदगी का हिस्सा बन गया है। ऐसे में दिनभर काम करने के बाद शरीर में थकान और सुस्ती महसूस होना आम बात है। बहुत से लोगों के लिए एक्सरसाइज के लिए अलग से समय निकालना भी मुश्किल हो जाता है। हालांकि फिट रहने के लिए रोज घंटों जिम में पसीना बहाना जरूरी नहीं है।

 

अगर आप भी 9 से 5 की नौकरी करते हैं और एक्सरसाइज के लिए ज्यादा समय नहीं निकाल पाते हैं तो सुबह सिर्फ 20 मिनट अपने लिए निकाल सकते हैं। इस दौरान कुछ आसान एक्सरसाइज करके दिन की शुरुआत एक्टिव तरीके से की जा सकती है। खास बात यह है कि इसके लिए आपको जिम जाने की भी जरूरत नहीं है आप इसे घर पर ही आसानी से कर सकते हैं।

 

यह भी पढ़ें: ऑफिस लंच के लिए 5 हेल्दी और टेस्टी रेसिपी, मिनटों में करें तैयार

सुबह 20 मिनट में ऐसा रखें अपना वर्कआउट

सुबह उठते ही सीधे मुश्किल एक्सरसाइज शुरू करने के बजाय पहले शरीर को थोड़ा तैयार करें। इसके बाद धीरे-धीरे अलग-अलग आसान एक्सरसाइज करें।

पहले करें हल्की स्टेचिंग

वर्कआउट की शुरुआत हल्की स्ट्रेचिंग से करें। दोनों हाथों को ऊपर की तरफ ले जाकर शरीर को स्ट्रेच करें। इसके बाद कंधों को धीरे-धीरे आगे और पीछे घुमाएं। गर्दन को भी बहुत हल्के तरीके से दाएं और बाएं घुमा सकते हैं। इसके बाद पैरों और पीठ की हल्की स्ट्रेचिंग करें। शुरुआत में शरीर पर ज्यादा जोर न डालें। अगर किसी हिस्से में दर्द हो तो उस मूवमेंट को न करें।

अब करें स्क्वाट

इसके बाद स्क्वाट कर सकते हैं। पैरों को कंधों के बराबर खोलकर खड़े हों। अब घुटनों को मोड़ते हुए धीरे-धीरे नीचे जाएं जैसे आप कुर्सी पर बैठ रहे हों। फिर वापस खड़े हो जाएं। अगर आप पहली बार स्क्वाट कर रहे हैं तो ज्यादा बार करने की जरूरत नहीं है। आराम से करें और बीच में जरूरत के हिसाब से थोड़ा ब्रेक ले सकते हैं।

वॉल पुश-अप भी कर सकते हैं

सामान्य पुश-अप मुश्किल लगता है तो वॉल पुश-अप आसान विकल्प हो सकता है। इसके लिए दीवार से थोड़ी दूरी पर खड़े होकर दोनों हथेलियां दीवार पर रखें। अब हाथों को मोड़ते हुए शरीर को धीरे-धीरे दीवार की तरफ ले जाएं और फिर हाथों के सहारे वापस पीछे आएं। इस एक्सरसाइज को अपनी क्षमता के हिसाब से करें। धीरे-धीरे करने से शुरुआत करना बेहतर रहेगा।

कुछ देर जगह पर तेज चलें

अब कुछ देर एक ही जगह पर तेज कदमों से चलें। चलते समय हाथों को भी सामान्य तरीके से आगे-पीछे करते रहें। अगर घर में जगह है तो कमरे में या छत पर भी कुछ देर तेज चल सकते हैं। अगर आपको सुबह वॉक करना पसंद है तो घर के बाहर थोड़ी तेज वॉक भी कर सकते हैं। इससे सुबह की फिजिकल एक्टिविटी थोड़ी बढ़ जाएगी।

 

यह भी पढ़ें: मानसून में करेंंट और सीलन से कैसे बचें? 8 तरीके जो बना देंंगे काम

आखिर में करें स्ट्रेचिंग

वर्कआउट खत्म करने से पहले फिर से हल्की स्ट्रेचिंग करें। हाथों, पैरों, कंधों और पीठ को आराम से स्ट्रेच करें। इसके बाद कुछ देर सामान्य सांस लें और पानी पिएं। वर्कआउट के बाद तुरंत बहुत ज्यादा काम में लगने के बजाय कुछ मिनट शरीर को नॉर्मल होने दें।

ऑफिस में भी शरीर को एक्टिव रखें

सुबह 20 मिनट एक्सरसाइज करने के बाद पूरे दिन लगातार बैठे रहना भी ठीक नहीं है। ऑफिस में काम के दौरान बीच-बीच में अपनी सीट से उठकर थोड़ा चलने की कोशिश करें। लंच के बाद भी कुछ देर हल्की वॉक कर सकते हैं। अगर ऑफिस में लिफ्ट की जगह सीढ़ियों का इस्तेमाल करना आपके लिए आसान है तो कभी-कभी सीढ़ियां भी ले सकते हैं।

 

ध्यान रहे कि अगर वर्कआउट के दौरान तेज दर्द, चक्कर, सांस लेने में ज्यादा परेशानी या कमजोरी महसूस हो तो तुरंत रुक जाएं। अगर आपको पहले से कोई बीमारी या स्वास्थ्य से जुड़ी परेशानी है तो नया वर्कआउट शुरू करने से पहले डॉक्टर से सलाह लेना बेहतर है।

Related Topic:#Lifestyle News

और पढ़ें