भारत में इन दिनों एडामामे का ट्रेंड तेजी से बढ़ा है। इसे हरा सोयाबीन या कच्चा सोचायबीन भी कहा जाता है। ये एक प्रकार की कच्ची खलियां हैं जिसे पकने से पहले ही तोड़ लिया जाता है। यह मुख्य रूप से जापान, कोरिया में पॉपुलर है। मार्केट में इसकी डिमांड तेजी से बढ़ी है। आपको मार्केट में एडामामे ताजा, फ्रोजन और पाउडर के रूप में मिल जाएगा। इसमें प्रोटीन और अन्य पोषक तत्व मौजूद हैं जिसकी वजह से चर्चा में है।
लोगों को अक्सर प्रोटीन की मात्रा पूरी करने के लिए एनिमल बेस्ड प्रोटीन पर ज्यादा निर्भर रहना पड़ता है जबकि एडामामे एक प्लांट बेस्ड प्रोटीन है। आपको एक कप एडामामे में 18 ग्राम प्रोटीन मिलता है। यह मात्रा 2 उबले अंडों में मिलने वाले प्रोटीन से 32% ज्यादा है। प्रोटीन एमिनो एसिड से बनते हैं जो आपके हार्मोन और न्यूरोट्रांसमीटर प्रोडक्शन के लिए जरूरी है। यह आपके हड्डियों और मांसपेशियों के बढ़ने के लिए बेहद जरूरी है।
यह भी पढ़ें: बीपी और शुगर के मरीज रखते हैं व्रत तो इन बातों का रखें ध्यान
एडमामे खाने के फायदे क्या हैं?
पाचन को बेहतर करता है
एडामामे में सोल्युबल और इनसोल्युबल फाइबर होता है। इनसोल्युबल फाइबर मल को बाहर निकालने में मदद करता है जबकि सोल्युबल फाइबर मल के लिए आसानी से रास्ता बनाता है। इसके अलावा सोल्युबल फाइबर शार्ट चेन फैटी ऐसिड को बढ़ावा देता है। फाइबर लेने से कोलोन कैंसर का जोखिम कम होता है। एडामामे में एमिनो एसिड प्रोबायोटिक्स मौजूद होते हैं तो गट हेल्थ के लिए अच्छे होते हैं।
बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करता
एडामामे में 18 ग्राम सोय प्रोटीन होता है जो बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है। ऐसा स्टडी में दावा किया गया है। यह कोलेस्ट्रॉल को इसलिए मैनेज कर पाता है क्योंकि इसमें प्लांट प्रोटीन, डायेटरी फाइबर और कम मात्रा में सैचुरेटेड फैट पाया जाता है।
वजन घटाने में मदद करता है
World Obesity Fedration के मुताबिक दुनिया में 16% एडल्ट पॉपुलेशन मोटापे से जूझ रही है और भारत में यह आबादी 6.2% है। National Insititue of Health की रिपोर्ट के अनुसार भारत में हर 10 में 4 व्यक्ति मोटापे से जूझ रहा है। इस मोटापे को कम करने में एडामामे फायदेमंद हो सकता है। रिसर्च में दावा किया गया है कि एडामामे वजन को कंट्रोल करने में मदद करता है। यह प्रोटीन और फाइबर का मुख्य स्त्रोत है जिसके कारण आपका पेट लंबे समय तक भरा रहता है। इस वजह से आपके खाने का पोर्शन कंट्रोल रहता है। यह बात Journal of Nutrition में पब्लिश हुई है। इसके अलावा ब्लड शुगर को भी नियंत्रित रखता है।
यह भी पढ़ें: त्योहारों के लिए स्किनकेयर रूटीन: शारदीय नवरात्रि में कैसे पाएं ग्लोइंग स्किन?
किन लोगों को जोखिम?
एडामामे ज्यादातर लोगों के हेल्दी ऑपशन है। उन लोगों के नुकसानदायक है जिन्हें सोय से एलर्जी है। यह फाइबर का अच्छा स्त्रोत है। अगर आप इसे एकदम से ज्यादा मात्रा में खाएंगे को गैस और पेट फूलने की समस्या हो सकती है। आप इसकी मात्रा को धीरे धीरे बढ़ाएं।
कैसे खा सकते हैं?
एडामामे स्वादिष्ट स्नैक है। आप इसे सालाद और नूडल्स के साथ खा सकते हैं। इसके अलावा आप एडामामे को सिर्फ उबालकर और नमक डालकर खा सकते हैं। आप इसे सूप में मटर की जगह पर इस्तेमाल कर सकते हैं।
