अप्रैल के महीने में लोगों का गर्मी से बुरा हाल है। धूल और धूप की वजह से इस मौसम में पसीना बहुत ज्यादा आता है। ऐसे मौसम में बाहर जाना किसी जंग के कम महसूस नहीं होता है। कुछ कपड़ों को पहनकर बाहर निकलना आसान होता है। कुछ कपड़े चुभते हैं जिन्हें आप 5 मिनट भी नहीं पहन सकते हैं। इन कपड़ों को पहनने से त्वचा में खुजली, रेडनेस और इरिटेशन महसूस होती है। साथ ही ये कपड़े पसीना भी नहीं सोखते हैं। इसी वजह से गर्मी में हल्के और आरामदायक कपड़े पहनने चाहिए।
सही कपड़ों के लिए फ्रैबिक का सही होना जरूरी है। इससे त्वचा में कोई एलर्जी नहीं होगी और पसीना भी कम आएगा। आइए जानते हैं गर्मी में किस फैब्रिक के कपड़ों को पहनना चाहिए?
यह भी पढ़ें: बोरिंग लुक को कहें बाय, ये 5 ट्रेंडी ज्वेलरी आपको बना देंगी स्टाइल क्वीन
गर्मी में पहनें ये फैब्रिक
कॉटन
गर्मी में कॉटन के कपड़े पहनने चाहिए। यह हल्का होता है। साथ ही पसीने को भी सोखने का काम करता है। इसे पहनने से आपको चिपचिपापन महसूस नहीं होगा। यह पहनने में भी आरामदायक होता है। आप कॉटन के टी शर्ट, कुर्ता, ड्रेस कुछ भी पहन सकते हैं।
लिनेन
गर्मी के मौसम में लिनेन से अच्छा कोई फ्रैबिक नहीं है। यह बहुत ही हल्का और आरामदायक होता है। इसे पहनने से आपको पसीना नहीं आएगा। लिनेन फैब्रिक के कपड़े थोड़े महंगे होते है।
रेयॉन
रेयॉन ज्यादा महंगा नहीं आता है। यह पहनने में भी आरामदायक होता है। इस फ्रैबिक के बने कपड़े पहनने में स्टाइलिश लगते हैं। यह पर आपको थोड़ा क्वॉलिटी देखना होगा। खराब क्वॉलिटी का रेयॉन सस्ता तो मिलेगा लेकिन उसे आप गर्मी में पहन नहीं पाएंगे।
यह भी पढ़ें: पुराने कपड़े पहन-पहन बोर हो गए हैं, अपनाइए ये ट्रिक, हर हफ्ते कर सकते हैं रिपीट
शैम्ब्रे
शैम्ब्रे एक हल्का कपड़ा है जो दिखने में डेनिम जैसा लगता है लेकिन उससे बहुत मुलायम होता है। इसे फैब्रिक का इस्तेमाल शर्ट, ड्रेस और गर्मियों में कैजुअल आउटफिट बनाने के लिए किया जाता है।
खादी
खादी गर्मियों के लिए अच्छा होता है। खासतौर पर अगर आपको ट्रेडिशनल कपड़े पहनना पसंद है। इसमें हाथ से कढ़ाई की जाती है। ये बहुत ही आरामदायक कपड़ा होता है। आप इसे रोजाना पहन सकते हैं।
