बारिश का मौसम गर्मी से राहत तो देता है लेकिन इस मौसम में नमी बढ़ने की वजह से त्वचा से जुड़ी कई समस्याएं भी होने लगती हैं। इस दौरान अगर सही से स्किन केयर न किया जाए तो फेस पर पिंपल्स, फंगल इंफेक्शन और चेहरा बेजान दिखने लगता है। ऐसे में महंगे प्रोडक्ट्स के बजाय कुछ आसान देसी उपाय अपनाकर भी त्वचा को हेल्दी और ग्लोइंग रखा जा सकता है। 

 

बारिश के मौसम में काफी चिपचिपी होती है जिसकी वजह से चेहरे के पोर्स बंद जाते हैं। अगर आप भी चाहते हैं कि बारिश के मौसम में आपकी त्वचा साफ, हेल्दी और नेचुरल तरीके से ग्लो करें तो कुछ आसान देसी उपाय आपकी मदद कर सकते हैं। यह देसी नुस्खे ड्राय से लेकर ऑयली हर स्किन टाइप पर सूट करते हैं।

 

यह भी पढ़ें: बार-बार धोने के बाद भी कपड़ों से नहीं जा रही पसीने की बदबू? अपनाएं ये घेरलू उपाय

1. नीम के पानी से चेहरा धोएं

नीम में एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल गुण होते हैं। कुछ नीम की पत्तियां उबालकर पानी ठंडा कर लें और उससे दिन में एक बार चेहरा धोएं। इससे पिंपल्स और इंफेक्शन का खतरा कम हो सकता है।

2. मुल्तानी मिट्टी का फेस पैक लगाएं

बरसात में त्वचा ज्यादा ऑयली हो जाती है। हफ्ते में 1-2 बार गुलाब जल के साथ मुल्तानी मिट्टी का फेस पैक लगाने से फेस का तेल निकल जाता है और त्वचा फ्रेश महसूस होती है।

3. एलोवेरा जेल का इस्तेमाल करें

ताजा एलोवेरा जेल त्वचा को ठंडक और नमी देता है। रात में सोने से पहले हल्का एलोवेरा जेल लगाने से स्किन हाइड्रेट रहती है और ग्लो भी बना रहता है।

4. बेसन और दही का उबटन

एक चम्मच बेसन में थोड़ा दही मिलाकर 10-15 मिनट चेहरे पर लगाएं। इसके बाद हल्के हाथों से धो लें। इससे त्वचा साफ और मुलायम महसूस होती है।

5. गुलाब जल से करें टोनिंग

दिन में 2-3 बार कॉटन की मदद से गुलाब जल चेहरे पर लगाएं। इससे चेहरा फ्रैश महसूस करता है और चिपचिपाहट भी कम हो सकती है।

6. खूब पानी पिएं

बारिश में प्यास कम लगती है लेकिन शरीर को हाइड्रेट रखना जरूरी है। इसलिए पर्याप्त पानी पीने से त्वचा अंदर से स्वस्थ रहती है और उसका नेचुरल निखार बना रहता है।

 

यह भी पढ़ें: मानसून में चटपटा खाने का कर रहा है मन? शेफ रणवीर ने बताई पालक चाट की रेसिपी

7. चेहरे को बार-बार हाथ न लगाएं

गंदे हाथों से चेहरे को छूने पर बैक्टीरिया त्वचा तक पहुंच सकते हैं जिससे पिंपल्स और अन्य समस्याएं बढ़ सकती हैं।

8. हल्का मॉइस्चराइजर जरूर लगाएं

अगर स्किन ऑयली है तब भी मॉइस्चराइजर छोड़ें नहीं। जेल-बेस्ड या हल्का मॉइस्चराइजर त्वचा को सोफ्ट रखने में मदद करता है।

9. बाहर से आने के बाद चेहरा साफ करें

बारिश के मौसम में धूल, पसीना और प्रदूषण त्वचा पर जमा हो सकते हैं। इसलिए घर लौटने के बाद फेसवॉश से चेहरा साफ करना जरूरी है।

10. हेल्दी डाइट लें

इस मौसम में मौसमी, हरी सब्जियां, नारियल पानी और विटामिन C वाली चीजें खाने से त्वचा को जरूरी पोषण मिलता है और ग्लो बना रहता है।

ध्यान रखें

अगर चेहरे पर लगातार खुजली, लाल चकत्ते, फंगल इंफेक्शन या गंभीर पिंपल्स की समस्या हो रही है तो केवल घरेलू उपायों पर निर्भर न रहें। ऐसी स्थिती में डर्मेटोलॉजिस्ट से सलाह लेना बेहतर होता है।