रक्षाबंधन का त्योहार भाई-बहन के रिश्ते को और खास बनाने वाला दिन होता है। इस दिन बहन भाई की कलाई पर राखी बांधती है और भाई उसकी रक्षा करने का वादा करता है। साथ ही दोनों एक दूसरे को गिफ्ट भी देते हैं। कई बार गिफ्ट चुनना थोड़ा मुश्किल हो जाता है कि ऐसा क्या दिया जाए जो सामने वाले को पसंद भी आए और उसके काम भी आए। ऐसे में बहुत महंगा गिफ्ट देने के बजाय आप उसकी पसंद और जरूरत को ध्यान में रखकर कुछ अच्छा दे सकते हैं।
अगर आप भी इस रक्षाबंधन पर अपने भाई या बहन को कुछ अलग और काम का गिफ्ट देना चाहते हैं तो कई आसान ऑप्शन हैं। गिफ्ट ऐसा भी हो सकता है जिसे देखकर सामने वाले को आपकी याद आए या फिर रोजाना इस्तेमाल किया जा सके। आइए जानते हैं भाई -बहन एक दूसरे को कौन-कौन से गिफ्ट दे सकते हैं।
यह भी पढ़ें: नटक्रैकर नहीं है तो ऐसे तोड़ें अखरोट, घर की इन चीजों से आसानी से टूटेगा छिलका
बहन भाई को दे सकती है ये गिफ्ट
1. घड़ी- अगर आपके भाई को सिंपल और काम की चीजें पसंद हैं तो आप उसे अच्छी वॉच दे सकती हैं। यह रोजाना इस्तेमाल भी हो सकती है और लंबे समय तक याद भी रहती है।
2. वॉलेट- भाई के लिए अच्छा वॉलेट भी अच्छा गिफ्ट हो सकता है। इसमें वह अपने पैसे, कार्ड और जरूरी चीजें रख सकता है। आप चाहें तो इसमें दोनों की कोई छोटी सी फोटो भी रख सकती हैं।
3, परफ्यूम- अगर आपके भाई को अच्छी खुशबू पसंद है तो उसके पसंद का परफ्यूम दिया जा सकता है। गिफ्ट चुनते समय उसकी पसंद की खुशबू का ध्यान रखें।
4. बैग या ऑफिस बैग- अगर भाई पढ़ाई या नौकरी करता है तो उसके लिए बैग भी काम का गिफ्ट हो सकता है। आप उसकी जरूरत के हिसाब से कॉलेज बैग, लैपटॉप बैग या ट्रैवल बैग चुन सकती हैं।
5. ईयरफोन या हेडफोन- अगर भाई को म्यूजिक सुनना या फिल्में देखना पसंद है तो ईयरफोन अच्छा गिफ्ट हो सकता है। इसे उसकी जरूरत और बजट के हिसाब से चुना जा सकता है।
भाई बहन को दे सकता है ये गिफ्ट
1. ज्वेलरी- बहन के लिए छोटी सी ज्वेलरी जैसे ईयररिंग, ब्रेसलेट या पेंडेंट अच्छा गिफ्ट हो सकता है। इसे आप उसके पसंद के डिजाइन के हिसाब से चुन सकते हैं।
2. हैंडबैग- बहन के लिए एक अच्छा हैंडबैग भी काम का गिफ्ट हो सकता है। ऐसा रंग और डिजाइन चुनें जिसे वह रोजाना इस्तेमाल कर सके।
3. स्किन केयर या सेल्फ केयर किट- अगर आपकी बहन को स्किन केयर पसंद है तो उसके लिए सेल्फ केयर किट दी जा सकती है। इसमें उसकी पसंद की क्रीम, बॉडी लोशन या दूसरी चीजें शामिल कर सकते हैं।
4. किताब या डायरी- अगर बहन को पढ़ने या लिखने का शौक है तो उसकी पसंद की किताब, डायरी या प्लानर दिया जा सकता है। यह छोटा लेकिन अच्छा गिफ्ट हो सकता है।
5. स्मार्टवॉच या फिटनेस बैंड- अगर आपकी बहन को फिटनेस या टेक्नोलॉजी पसंद है तो स्मार्टवॉच या फिटनेस बैंड अच्छा गिफ्ट हो सकता है। इसमें स्टेप्स, टाइम और दूसरी जरूरी चीजें आसानी से देखी जा सकती हैं।
यह भी पढ़ें: इंस्टाग्राम का घेवर ट्रेंड क्या है, घर पर कैसे बनाएं? तरीका जान लीजिए
पर्सनलाइज्ड गिफ्ट दे सकते हैं
अगर आप रक्षाबंधन पर ऐसा गिफ्ट देना चाहते हैं जो सिर्फ काम का न हो बल्कि उससे कोई खास याद भी जुड़ी हो तो पर्सनलाइज्ड गिफ्ट अच्छा ऑप्शन हो सकता है। भाई या बहन की फोटो वाला मग, फोटो फ्रेम, कुशन, की-चेन या नाम और खास मैसेज वाला गिफ्ट दिया जा सकता है। ऐसे गिफ्ट में भाई-बहन की पुरानी यादें जुड़ी रहती हैं और यह बाकी गिफ्ट से थोड़ा ज्यादा खास भी लगता है।
