हमारे दिन की शुरुआत कैसे हो रही है। इस पर हमारा पूरा दिन और रात को सोना निर्भर करता है जैसे कि आप सुबह क्या खाते हैं? क्या पीते हैं या उठते समय क्या करते हैं? ये सभी चीजें आपके मूड, फोकस और एनर्जी को प्रभावित कर सकते हैं।

 

सुबह-सुबह उठते ही फोन स्क्रीन देखने के बजाय स्ट्रेस को कम करने के लिए गहरी सांस लें और इस बारे में सोचें कि आपको क्या करना है? आप सुबह उठने के बाद थोड़ी देर धूप लें। इससे आपको अच्छा फील होगा। दिन की अच्छी शुरुआत शरीर को एनर्जी से भरपूर रखती है। आप सकारात्मक सोच के साथ अपना काम करते हैं। क्या आप जानते हैं कि सुबह की ये छोटी-छोटी आदतें आपके स्लीप पैटर्न को प्रभावित करती है।

 

यह भी पढ़ें- गंदा पानी पीने से शरीर में दिखते हैं ये लक्षण, जानें बचाव का तरीका

सुबह के ये आदतें नींद को करती है प्रभावित

खाली पेट सुबह कॉफी पीना

 

आप सुबह में डिहाइड्रेटेड उठते हैं और सबसे पहले कॉफी पीते हैं। इस आदत को आज ही बदलें। अगर आप उठते ही कॉफी पीते हैं तो डिहाइड्रेशन की समस्या हो सकती है। डिहाइड्रेशन की वजह से आपको थकान और कमजोरी महसूस होती है। कॉफी आपके भूख को दबाता है।

 

सुबह उठते ही सबसे पहले पानी पिएं। पानी शरीर में मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करने का काम करता है। कॉफी पीने से पहले आपको 2 ग्लास पानी पीना चाहिए।

 

सुबह की धूप न लेना

 

सुबह उठने के बाद थोड़ी देर बाद धूप में जाएं। जब आपका अलार्म बजता है तो पर्दे खोल दें। सुबह की धूप आपके मस्तिष्क में गतिविधि को बढ़ावा देता है जिसकी वजह से आप दिन भर एनर्जी से भरपूर महसूस करते हैं।

 

अगर आप सुबह उठकर धूप लेते हैं तो विटामिन डी का उत्पादन बढ़ता है। यह विटामिन आपके सोने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। आप सुबह उठकर घर की खिड़कियां खोलें और रोशनी आने दें।

 

यह भी पढ़ें- हेयर स्ट्रेटनर इस्तेमाल करने वाले हो जाएं सावधान, हो सकता है गर्भाशय का कैंसर

 

ब्रेकफास्ट न करना

 

ब्रेकफास्ट नहीं करने की वजह से आपको दिन भर थका हुआ महसूस होती है। इसके अलावा ध्यान केंद्रित करने में भी दिक्कत होती है। नाश्ता नहीं करना सेहत के लिए नुकसानदायक है। जब आप सुबह में नाश्ता नहीं करते हैं तो शाम में जरूरत से ज्यादा कैलोरी लेते हैं जो शुगर को बढ़ाने का काम करता है। हेल्दी रहने के लिए डाइट में प्रोटीन, फाइबर, गुड कोलेस्ट्रॉल वाली चीजों का सेवन करें। तली-भूनी चीजों का सेवन कम करें।


एक्सरसाइज न करना

 

आज के समय में ज्यादातर लोग घंटों बैठकर काम करते हैं और फिजिकल एक्टिविटी न के बराबर करते हैं। एक्सरसाइज नहीं करने की वजह से शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल बढ़ता है।इस कारण हार्ट संबंधी बीमारियों का खतरा बढ़ता है। हर व्यक्ति को दिन में 45 मिनट से 1 घंटे एक्सरसाइज करना चाहिए।